Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बड़े कैडर के 28 नक्सलियों ने किया सरेंडर, इतने लाख का था इनाम …
    छत्तीसगढ

    बड़े कैडर के 28 नक्सलियों ने किया सरेंडर, इतने लाख का था इनाम …

    By Tv36 HindustanNovember 26, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ :– नारायणपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है। “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के अंतर्गत एक महत्त्वपूर्ण एवं निर्णायक उपलब्धि दर्ज हुई, जहाँ कुल 28 माओवादी कैडर — जिनमें ₹89 लाख के इनामी 19 महिला माओवादी भी शामिल हैं। सभी ने हिंसा का रास्ता छोड़कर सामाजिक मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। जिसमें बड़े कैडर के 8 महिला और 19 पुरुष शामिल है।

    पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन स्थायी शांति और सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। यह पुनर्वास जिला नारायणपुर के स्थानीय समाज एवं प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा बलों के सतत, समन्वित और दृढ़ प्रयासों का परिणाम है। पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन पहल बस्तर क्षेत्र में स्थायी शांति, बढ़ते विश्वास और व्यापक परिवर्तन का आधार बनती जा रही है।
    आज जिला नारायणपुर में पुनर्वास हुए 28 माओवादी कैडरों में निम्न स्तरों के सदस्य शामिल हैं:
    ▪ Maad Division DVCM Member
    ▪ PLGA कंपनी नंबर 06 के मिलिट्री सदस्य
    ▪ एरिया कमेटी सदस्य (ACM)
    ▪ टेक्निकल टीम सदस्य
    ▪ मिलिट्री प्लाटून PPCM
    ▪ मिलिट्री प्लाटून सदस्य
    ▪ SZCM भास्कर की गार्ड टीम — पार्टी सदस्य (PM)
    ▪ सप्लाई टीम सदस्य (PM)
    ▪ एलओएस सदस्य (PM)
    ▪ जनताना सरकार के सदस्य
    सभी 28 माओवादी कैडरों ने “मुख्यधारा में जुड़कर शांति और विकास का मार्ग अपनाने” का दृढ़ निर्णय लिया।
    कुल 03 माओवादी कैडरों ने अपने पास रखे 03 हथियार (SLR, INSAS एवं .303 रायफल) सुरक्षा बलों को विधिवत रूप से सौंप दिए।
    ▪ यह हिंसा से दूरी बनाने और कानून व्यवस्था पर विश्वास का एक स्पष्ट और सकारात्मक संकेत है।

    CG Breaking : बड़े कैडर के 28 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 89 लाख का था इनाम
    पुलिस अधीक्षक नारायणपुर रॉबिन्सन गुड़िया ने जानकारी दी कि आज की कार्रवाई के बाद वर्ष 2025 में जिले में कुल 287 माओवादी कैडर हिंसा त्यागकर मुख्यधारा में शामिल हो चुके हैं। यह आँकड़ा बताता है कि क्षेत्र में विश्वास, शांति और विकास की प्रक्रिया लगातार गति पकड़ रही है।

    बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पत्तिलिंगम ने कहा कि, जिला नारायणपुर में 28 माओवादी कैडरों का पुनर्वास यह दर्शाता है कि हिंसक और जनविरोधी माओवादी विचारधारा का अंत अब निकट है। लोग ‘पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन’ पहल पर भरोसा जताते हुए शांति, गरिमा और स्थायी प्रगति का मार्ग चुन रहे हैं।
    छत्तीसगढ़ शासन, भारत सरकार, बस्तर पुलिस, स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बल—क्षेत्र में शांति स्थापित करने, पुनर्वास सुनिश्चित करने और समावेशी विकास को आगे बढ़ाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।”यह उल्लेखनीय है कि पिछले 50 दिनों में बस्तर रेंज में 512 से अधिक माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग छोड़कर सामाजिक मुख्यधारा से जुड़ने का निर्णय लिया है।

    GP बस्तर ने यह भी कहा कि, शेष माओवादी कैडर — जिनमें Politburo सदस्य देवजी, Central Committee सदस्य रामदर, DKSZC सदस्य पाप्पा राव, देवा (Barse Deva) तथा अन्य शामिल हैं, सभी के पास हिंसा त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

    Post Views: 120

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहार्मर का जादुई ओवर दो गेंद, दो विकेट भारत को चौथा झटका क्या संकट और गहराएगा जाने यहां से…
    Next Article आखिर शादी के लिए कौन-सा सोना है आपके लिए बेस्ट, 9 कैरेट, 14 कैरेट और 18 कैरेट …
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    सफलता के लिए निरंतर सीखना, कौशल निखारना और आत्मविकास अनिवार्य- ABVV के छठवें दीक्षांत समारोह में ये बोले पूर्व राष्ट्रपति…

    December 4, 2025

    राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित हुए कुरुद के बसंत साहू राष्ट्रपति ने दिया ‘सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन कलाकार’ पुरस्कार….

    December 4, 2025

    बाला जी बेकरी चार सालों से स्वाद, गुणवत्ता और भरोसे का नाम संचालक राम प्रवेेश कुमार के अनुसार “हमारा लक्ष्य सिर्फ बेचना नहीं, बल्कि ग्राहकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद देना है।”….

    December 4, 2025

    प्रदेश में मध्याह्न भोजन पर सख्ती, इन स्कूलों के स्व-सहायता समूहों का अनुबंध होगा रद्द…

    December 4, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सफलता के लिए निरंतर सीखना, कौशल निखारना और आत्मविकास अनिवार्य- ABVV के छठवें दीक्षांत समारोह में ये बोले पूर्व राष्ट्रपति…
    • राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित हुए कुरुद के बसंत साहू राष्ट्रपति ने दिया ‘सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन कलाकार’ पुरस्कार….
    • बाला जी बेकरी चार सालों से स्वाद, गुणवत्ता और भरोसे का नाम संचालक राम प्रवेेश कुमार के अनुसार “हमारा लक्ष्य सिर्फ बेचना नहीं, बल्कि ग्राहकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद देना है।”….
    • प्रदेश में मध्याह्न भोजन पर सख्ती, इन स्कूलों के स्व-सहायता समूहों का अनुबंध होगा रद्द…
    • पुतिन भारत पहुंचे, मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत भारत-रूस ने 2 बिलियन डॉलर की न्यूक्लियर डील पर लगी मुहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?