छत्तीसगढ़ :– इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं मौसम विभाग ने दिसंबर महीने की शुरुआत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
श्रीलंका चक्रवाती सिस्टम की वजह से राज्य में बारिश के आसार है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, दिसंबर के महीने में ठंड बढ़ने के साथ उतार-चढ़ाव की स्थिति भी बने रहने की संभावना है। पिछले चौबीस घंटे में राज्य का सबसे अधिक तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दुर्ग का रिकार्ड किया। वहीं न्यूनतम पारा अंबिकापुर का था। रायपुर का न्यूनतम तापमान 14.6 तथा अधिकतम पारा 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर और दुर्ग में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
