छत्तीसगढ़ :– घोर नक्सल क्षेत्र बीजापुर में बुधवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को ढेर किया था, वहीं आज बृहस्पतिवार सुबह तक छह अन्य नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों ने सभी के शव बरामद कर लिए है। इलाके में अभियान अभी भी जारी है।
बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि करीब 12 घंटे तक रुक-रुक कर हुई गोलीबारी के बाद, बुधवार देर शाम तक 12 नक्सलियों के शव बरामद किए गए। सुंदरराज ने बताया कि इलाके में तलाश अभियान के दौरान बृहस्पतिवार सुबह तक छह और शव बरामद किए गए और इसके साथ ही मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या 18 हो गई। मुठभेड़ में डीआरजी के तीन जवानों की भी मृत्यु हुई है। इलाके में अभियान अब भी जारी है।
