नई दिल्ली:– वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी भी घर का मेन डोर यानी मुख्य द्वार ख़ास महत्व रखता है। यह न सिर्फ उस घर की शान-शौकत को बढ़ाता है बल्कि सुख और समृद्धि को पाने का एक जरिया भी होता है। वास्तु के अनुसार, किसी भी घर के मेन डोर से सुख और दुख दोनों का प्रवेश होता है।
ऐसा कहा जाता है कि, जिन्हें अपने घर की तरक्की, खुशहाली और सुख-समृद्धि की चाह होती है, वे हमेशा वास्तु नियमों के अनुसार अपने मुख्य द्वार को शुभ प्रतीकों से सजाकर रखते हैं, वहीं इसकी अनदेखी करने वालों को तमाम तरह के वास्तु दोष के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
जानिए क्या है मेन डोर से जुड़े वास्तु दोष
न हो टूटा-फूटा
वास्तु विशेषज्ञ बतातें हैं कि, घर का मुख्य द्वार कभी भी टूटा-फूटा नहीं होना चाहिए। घर का मेन गेट हमेशा सही दिशा में होना चाहिए और उसे खोलते और बंद करते समय उसमें से आवाज भी नहीं आना चाहिए।
मकड़ी के जाले न हो
वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर कभी भी मकड़ी के जाले भी नहीं होने चाहिए। और न ही वहां पर किसी प्रकार की गंदगी होनी चाहिए। कहा जाता है कि, वास्तु के अनुसार यह बड़ा दोष होता है जिसके कारण व्यक्ति को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
कूड़ा-कचरा या फिर जूते-चप्पल
वास्तु के अनुसार, घर के द्वार के सामने कभी कूड़ा-कचरा या फिर जूते-चप्पल आदि नहीं होना चाहिए। वास्तु के अनुसार, यह बड़ा दोष होता है जिसके कारण व्यक्ति को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
कोई पेड़, बिजली के खंबा
वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार के सामने कभी भी कोई पेड़, बिजली के खंबा आदि अवरोधक नहीं होना चाहिए और न ही मेन गेट पर किसी पेड़ की छाया पड़नी चाहिए।
कांटेदार पेड़
वास्तु के अनुसार घर के मेन डोर के सामने और अगल-बगल कांटेदार पेड़ नहीं होने चाहिए। इस वास्तु दोष के कारण उस घर में रहने वाले लोगों को मानसिक तनाव बना रहता है।
झाड़ू-पोछा
वास्तु के अनुसार कभी भी भूलकर भी घर के मेन डोर के सामने झाड़ू-पोछा आदि नहीं रखना चाहिए।
मुख्य द्वार के वास्तु दोष दूर करने के विशेष उपाय
मुख्य द्वार दो पल्ले वाला
वास्तु के अनुसार, घर का मुख्य द्वार दो पल्ले वाला होना चाहिए। वास्तु शास्त्र में इसे शुभ माना गया है।
साफ-सफाई और प्रकाश
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर हमेशा प्रकाश की समुचित व्यवस्था तथा साफ-सफाई होनी चाहिए।
तुलसी का पौधा
यदि आपके घर के मेन डोर के सामने कोई वास्तु दोष है और आप उसे दूर नहीं कर सकते हैं तो उससे नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए आप वहां पर तुलसी का पौधा रख दें।
