नई दिल्ली:– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में रूसी संघ के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का शानदार स्वागत किया, जहां उनके सम्मान में एक भव्य बैंक्वेट डिनर का आयोजन हुआ। इस दौरान दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने भारत-रूस के दशकों पुराने भरोसेमंद संबंध, रणनीतिक सहयोग, रक्षा साझेदारी, अंतरिक्ष और ऊर्जा क्षेत्रों में चल रहे प्रोजेक्ट्स पर सकारात्मक बातचीत की।
राष्ट्रपति मुर्मू ने पुतिन के स्पेशल एंड प्रिविलेज्ड स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने में उनके व्यक्तिगत योगदान की प्रशंसा की, जबकि पुतिन ने भारत के वैश्विक प्रभाव, उभरती अर्थव्यवस्था और दोस्ती की निरंतरता को सराहते हुए भविष्य में व्यापार, शिक्षा, विज्ञान-प्रौद्योगिकी, सांस्कृतिक विनिमय और सुरक्षा सहयोग के नए अवसरों को मजबूत करने का विश्वास जताया। दोनों नेताओं ने कहा कि भारत-रूस मित्रता सिर्फ इतिहास नहीं, बल्कि भविष्य की संभावनाओं का पुल है, जो आने वाले वर्षों में और अधिक फलदायी होगी और अंतरराष्ट्रीय मंच पर दोनों देशों की साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
