छत्तीसगढ़ :– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को न्यू सर्किट हाउस कन्वेंशन सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं, इस दौरान राज्य सरकार के दो वर्षों के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने प्रस्तुत किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप, दयालदास बघेल, लक्ष्मी राजवाड़े और श्यामबिहारी जायसवाल भी मौजूद हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया और कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के दो वर्ष “सफलतम” रहे हैं। उन्होंने जनता को जनादेश के लिए नमन करते हुए कहा कि राज्य की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर विश्वास कर यह जनादेश दिया।
18 लाख परिवारों को मिला आवास
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि सरकार ने अपने पहले ही कैबिनेट में 18 लाख आवास स्वीकृत किए थे। उन्होंने कहा कि इससे आवासहीन परिवारों का सरकार पर भरोसा मजबूत हुआ है।
किसानों से किए वादे पूरे
प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के अनुरूप धान का बकाया बोनस और 3100 रुपये प्रति क्विंटल की राशि किसानों को दी गई।
CM ने कहा कि कांग्रेस ने भी बोनस देने का वादा किया था, लेकिन पूरा नहीं किया। सरकार ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर किसानों को बोनस जारी किया।
महिलाओं को मिले 14 हजार करोड़ से अधिक
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से सरकार लगातार महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण दे रही है।
अब तक 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि इससे आज महिलाओं के चेहरों पर संतोष और भरोसा दोनों दिखाई देता है।
युवाओं में बढ़ा आत्मविश्वास
PSC में सुधार और पारदर्शिता को लेकर CM ने कहा कि आज पीएससी के प्रति युवाओं का विश्वास बढ़ा है। “युवाओं के चेहरे पर आत्मविश्वास साफ दिखाई देता है।” – मुख्यमंत्री ने कहा।
राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियाँ (मुख्यमंत्री के अनुसार):
18 लाख आवास स्वीकृत
धान बोनस और 3100 रुपये का भुगतान
महतारी वंदन योजना के तहत 14,000 करोड़ रुपये जारी
पीएससी में पारदर्शिता और सुधार
जनता से किए प्रमुख वादों को पूरा करने पर जोर
