नई दिल्ली:– 16 से 22 दिसंबर तक खजुराहो में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल खजुराहो फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ फिल्म अभिनेता अनुपम करेंगे। उनका हैदराबाद से बनारस होते हुए खजुराहो के लिए आना था।तथा लेकिन बनारस खजुराहो हवाई सेवा निरस्त होने के कारण वह यात्रा नहीं कर सके।
हवाई सेवा नहीं मिलने को लेकर अनुपम खेर ने इंटरनेट मीडिया पर अपना एक वीडियो जारी किया है और उसमें कहा है कि जब कोई फ्लाइट अचानक से नहीं मिलती है तो लोगों को किस तरह से परेशानी उठानी पड़ती है।
