नई दिल्ली:– उत्तर भारत में इस समय शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। विशेष रूप से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तापमान में गिरावट के साथ दृश्यता बेहद कम हो गई है। 17 दिसंबर 2025 को सुबह मौसम मुख्य रूप से शुष्क और ठंडा रहा, इसके साथ ही कई राज्यों में घना कोहरा छाया रहा।
मौसम विभाग की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, घने कोरहे को लेकर मध्य प्रदेश, राजस्थान और दक्षिणी उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे को लेकर विशेष चेतावनी दी गई है। विभाग ने लोगों को यात्रा के दौरान सतर्क रहने और धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह दी है।
