मध्यप्रदेश:– बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में देश में जनभावनाएं गुस्से के रूप में सामने आ रही हैं। प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसे में, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भारत में अल्पसंख्यक समुदाय पर कार्रवाई का केंद्र सरकार पर आरोप लगाकर उसे ही बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का कारण बताने में लगे हैं।
उनके इस बयान को अल्पसंख्यक तुष्टीकरण के लिए राष्ट्रहित को दांव पर लगाने के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की नीति हमेशा तुष्टीकरण की रही है। कांग्रेस के नेता एक समुदाय विशेष को साधने के लिए राष्ट्रहित को ताक पर रख देते हैं।
