Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » चीन ने अरुणाचल पर कब्जे की तय की समयसीमा, जापान के इस पर भी नजर, पेंटागन रिपोर्ट में बड़े दावे…
    राष्ट्रीय

    चीन ने अरुणाचल पर कब्जे की तय की समयसीमा, जापान के इस पर भी नजर, पेंटागन रिपोर्ट में बड़े दावे…

    By Tv36 HindustanDecember 25, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– चीन सैन्य और आर्थिक रूप से जितना ताकतवर हो रहा, वह दुनिया के लिए उतना ही खतरनाक हो रहा है। जमीन के लिए उसकी भूख बढ़ती जा रही है। वह पहले ताइवान को जबरन कब्जाने का लक्ष्य ठाने हुए था। उसके बाद उसने पूरे दक्षिण चीन सागर पर एकाधिकार ठोक दिया। अब उसने भारत के अरुणाचल प्रदेश और जापान के सेनकाकू आईलैंड को पाने के लिए अपने कोर इंट्रेस्ट में शामिल कर लिया है। यह खुलासा अमेरिकी कांग्रेस को सौंपी गई पेंटागन की रिपोर्ट में हुआ है।

    पेंटागन की रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन ने अब अपने दावे को विस्तार देते हुए भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश को दीर्घकालिक राष्ट्रीय रणनीति में रखा है। इसके तहत वह अब अरुणाचल को सैन्य ताकत के बल पर पाना चाहता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन ने 2049 तक चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान का लक्ष्य घोषित किया है। इस पुनरुत्थान के लिए उपरोक्त चारों स्थानों पर कब्जा करना चीन के केंद्रीय लक्ष्य में है। खासकर ताइवान के जबरलन विलय को चीनी अधिकारी राष्ट्रीय पुनरुत्थान के लिए प्राकृतिक आवश्यकता बता रहे हैं।

    सेना के बल पर दुनिया में राज करने की ख्वाहिश
    चीनी शासक मान रहे हैं कि एक शक्तिशाली चीन विश्वस्तरीय सेना का संचालन करेगा। यह सेना लड़ने और जंग जीतने में सक्षम होगी। इसी सेना के बूते वह दुनिया में पूरे अधिकार के साथ काम करेगा। विश्व में अपनी संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हितों की दृढ़ता से रक्षा भी करेगा।

    तनाव कम करने की आड़ में रच रहा साजिश
    रिपोर्ट में भारत-चीन संबंधों का उल्लेख करते हुए बताया गया है कि दोनों देशों ने अक्तूबर 2024 में एलएसी पर गतिरोध वाली कई जगहों से डिस एंगेजमेंट की घोषणा की थी। उसके बाद दोनों देशों में सीधी उड़ानें, आम नागरिकों को वीजा जारी करने और सीमा प्रबंधन पर बात शुरू हुई है, लेकिन असल में यह चीन की चाल है। वह एलएसी पर तनाव कम होने का ढोंग कर अमेरिका-भारत संबंधों को गहराने से रोकना चाहता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की चालबाजियों के बावजूद भारत सतर्क है और दोनों देशों के बीच अविश्वास का माहौल अब भी मौजूद है, जो द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर बनाए रखेगा।

    भारत के खिलाफ पाक को सैन्य मदद
    पेंटागन की रिपोर्ट में चीन-पाक के बीच गहराते सैन्य और रणनीतिक सहयोग पर भी प्रकाश डाला गया है। बीजिंग पाक के साथ मिलकर जेएफ-17 लड़ाकू विमान का सह-निर्माण जारी रखे हुए है। चीन में बने जे-10 मल्टीरोल कॉम्बैट विमान की पाकिस्तान लगातार खरीदारी कर रहा है। ऐसा करने वाला दुनिया का एकमात्र खरीदार देश है।

    Post Views: 40

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रदेश में अब मंत्रियों और पुलिस अफसरों को नहीं मिलेगा गार्ड ऑफ ऑनर, गृह मंत्री ने खत्म की औपनिवेशिक परंपरा…
    Next Article आखिर क्या साल 2026 में मचेगी भारी तबाही, नास्त्रेदमस की इन भविष्यवाणियों से दहशत में है दुनिया…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    शीतलहर में कोई व्यक्ति खुले में सोता न मिले, प्रदेश के सभी डीएम और एसपी को मिले निर्देश…

    December 25, 2025

    आखिर क्या साल 2026 में मचेगी भारी तबाही, नास्त्रेदमस की इन भविष्यवाणियों से दहशत में है दुनिया…

    December 25, 2025

    प्रदेश में अब मंत्रियों और पुलिस अफसरों को नहीं मिलेगा गार्ड ऑफ ऑनर, गृह मंत्री ने खत्म की औपनिवेशिक परंपरा…

    December 25, 2025

    आज गुरु-बुध की युति से धनु-मिथुन-कन्या की चमकेगी किस्मत, बाकी 9 राशियों का हाल जानने के लिए पढ़ें पूरा राशिफल…

    December 25, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • शीतलहर में कोई व्यक्ति खुले में सोता न मिले, प्रदेश के सभी डीएम और एसपी को मिले निर्देश…
    • आखिर क्या साल 2026 में मचेगी भारी तबाही, नास्त्रेदमस की इन भविष्यवाणियों से दहशत में है दुनिया…
    • चीन ने अरुणाचल पर कब्जे की तय की समयसीमा, जापान के इस पर भी नजर, पेंटागन रिपोर्ट में बड़े दावे…
    • प्रदेश में अब मंत्रियों और पुलिस अफसरों को नहीं मिलेगा गार्ड ऑफ ऑनर, गृह मंत्री ने खत्म की औपनिवेशिक परंपरा…
    • आज गुरु-बुध की युति से धनु-मिथुन-कन्या की चमकेगी किस्मत, बाकी 9 राशियों का हाल जानने के लिए पढ़ें पूरा राशिफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?