Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दूरदर्शी, सशक्त वक्ता सभी दलों के सम्माननीय व्यक्तित्व के धनी थे अटल जी: मंत्री श्री लखनलाल देवांगन…
    समाचार

    दूरदर्शी, सशक्त वक्ता सभी दलों के सम्माननीय व्यक्तित्व के धनी थे अटल जी: मंत्री श्री लखनलाल देवांगन…

    By Tv36 HindustanDecember 26, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा :– भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया। विवेकानंद उद्यान के समीप अटल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।


    मुख्य अतिथि लखनलाल देवांगन ने कहा कि सुशासन दिवस 19 से 25 दिसम्बर तक राज्य सरकार द्वारा अटल जी की जयंती के अवसर पर मनाया गया। उन्होंने कहा कि अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व का वर्णन शब्दों में संभव नहीं। वे दूरदर्शी नेता, सशक्त वक्ता और सभी दलों के सम्माननीय व्यक्तित्व थे। उनके नेतृत्व में देश ने सड़क, शिक्षा, परमाणु शक्ति जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। उनके प्रयासों से आज छत्तीसगढ़ विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।


    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार है जिन्होंने पूरे प्रदेश के नगरीय निकायों में अटल परिसर के निर्माण की पहल की। कोरबा का अटल परिसर राज्य के सर्वश्रेष्ठ परिसरों में से एक है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा आज राज्यस्तरीय कार्यक्रम में अटल परिसर का लोकार्पण किया गया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा गांव-गांव में अटल चौक निर्माण की पहल को भी याद किया।


    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी अटल जी के विचारों को आगे बढ़ाते हुए भारत को विकास की राह पर ले जा रहे हैं। भारत आज विश्व में अपनी नई पहचान स्थापित कर रहा है और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
    सुशासन दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा आयोजित शिविर में 618 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 162 का त्वरित निराकरण किया गया। शेष आवेदनों पर भी कार्रवाई जारी है। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि कोरबा जिले के विकास, विशेषकर सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के उन्नयन पर तेज गति से कार्य हो रहा है।


    महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि अटल जी का राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन प्रेरणादायी है। सुशासन दिवस सप्ताह के दौरान नागरिकों के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी व सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं।

    नगर निगम आयुक्त एवं प्रभारी कलेक्टर आशुतोष पांडेय ने बताया कि 19 से 25 दिसम्बर के बीच शिविर लगाकर जन्म से मृत्यु तक नागरिकों को उपलब्ध योजनाओं की जानकारी व सेवाएँ दी गईं। नगर निगम का लक्ष्य हर नागरिक तक सुविधा पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि मंत्री जी के प्रयासों से लगभग साढ़े तीन करोड़ की बीटी सड़क स्वीकृत हुई है। कुल 618 आवेदनों में से 30 प्रतिशत समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। हाल ही में निर्मित कोरबा अटल परिसर राज्य के सर्वश्रेष्ठ परिसरों में गिना गया है।


    कार्यक्रम में सभापति नूतन सिंह ठाकुर, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं नगर निगम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने राजधानी से राज्यस्तरीय लोकार्पण कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री के संबोधन को लाइव सुना। इस दौरान अटल परिसर में लगे अटल जी के तस्वीरों का अवलोकन भी किया गया।

    Post Views: 435

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज वरिष्ठ योग के संयोग से वृषभ सहित इन राशियों के द्बारा किए गए कार्य होंगे सफलता…
    Next Article जनवरी में कांग्रेस का बड़ा ट्रेनिंग कैंप: राहुल गांधी लेंगे जिला अध्यक्षों की क्लास, बस्तर या फिर यहां में हो सकता है आयोजन…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    इस चिलचिलाती गर्मी में शरीर रहेगा ताजा और कूल; रोज बनाकर पिएं ठंडा-ठंडा आम का पन्ना…

    May 2, 2026

    अब हर बूंद से अधिक उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम, बगिया समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4933 हेक्टेयर में होगी सिंचाई : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

    May 2, 2026

    सट्टे की लत ने बनाया शातिर चोर; इतने लाख का कर्ज उतारने के लिए की इतने लाख की चोरी, AC मैकेनिक ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम…

    May 2, 2026

    यहां पर भाजपा लेगी अपने नेताओं की परीक्षा; मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे, क्या होगा पैमाना जाने…

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस चिलचिलाती गर्मी में शरीर रहेगा ताजा और कूल; रोज बनाकर पिएं ठंडा-ठंडा आम का पन्ना…
    • अब हर बूंद से अधिक उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम, बगिया समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4933 हेक्टेयर में होगी सिंचाई : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…
    • सट्टे की लत ने बनाया शातिर चोर; इतने लाख का कर्ज उतारने के लिए की इतने लाख की चोरी, AC मैकेनिक ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम…
    • यहां पर भाजपा लेगी अपने नेताओं की परीक्षा; मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे, क्या होगा पैमाना जाने…
    • इस बार 14 से 16 मई के बीच पहुंचेगा मानसून; जम्मू से लेकर MP तक होगी मूसलाधार बारिश; अल-नीनो का दिखेगा असर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?