Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बॉर्डर पर देश की सेवा का शानदार मौका, BSF में निकली इतने पदों पर भर्ती, यहां मिलेगी पूरी डिटेल…
    समाचार

    बॉर्डर पर देश की सेवा का शानदार मौका, BSF में निकली इतने पदों पर भर्ती, यहां मिलेगी पूरी डिटेल…

    By Tv36 HindustanDecember 27, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– सीमा सुरक्षा बल ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत देश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए बंपर भर्ती का ऐलान किया है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने कांस्टेबल जीडी (स्पोर्ट्स कोटा) भर्ती 2025-26 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

    इस भर्ती के माध्यम से कुल 549 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें पुरुष खिलाड़ियों के लिए 277 पद और महिला खिलाड़ियों के लिए 272 पद आरक्षित किए गए हैं। चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार द्वारा पे मैट्रिक्स लेवल 3 के तहत 21700 रुपए से 69100 रुपए तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें राशन मनी, हाउस रेंट और अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे।

    आवेदन की अंतिम तारीख
    इस पद के लिए उम्मीदवार 27 दिसंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 जनवरी 2026 तय की गई है। अगर आप सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग से हैं तो आवेदन शुल्क 159 रुपए देना होगा। इसके अलावा महिला, एससी, एसटी वर्ग के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
    योग्यता व अन्य शर्तें
    आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार ने पिछले साल दो वर्षों के अंदर राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में पद जीता हो या राज्य/देश का प्रतिनिधित्व किया हो।

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र सीमा 18 साल से 23 साल के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों की शारीरिक योग्यता भी निर्धारित की गई है। पुरुष की न्यूनतम लंबाई 170 सेमी, सीना बिना फुलाए न्यूनतम 80 सेमी और फुलाकर 85 सेमी होनी चाहिए। इसके अलावा महिलाओं की अधिकतम लंबाई 157 सेमी होनी चाहिए।

    कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन
    इस भर्ती में एथलेटिक्स, तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, मुक्केबाजी और कुश्ती सहित 30 से अधिक खेलों के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। चयन प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों में होगा। जिसमें खेल उपलब्धियों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, शारीरिक मानक परीक्षण, खेल ट्रायल और विस्तृत चिकित्सा परीक्षण लिया जाएगा।

    Post Views: 25,905

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसरकार या वन मैन शो गांधी से इतनी नफरत क्यों CWC मीटिंग में हुआ वो ऐलान, जो उड़ा देगा अब मोदी जी की नींद…
    Next Article नए साल से पहले बंपर ऑफर, Samsung Galaxy Z Fold 6 और iPhone 16 हुआ इतना सस्ता…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    प्रदेश को ‘मिल्क कैपिटल’ बनाने की तैयारी में मोहन सरकार ये मास्टरप्लान तैयार…

    April 25, 2026

    शनि देव को तेल चढ़ाते समय ये बोलना चाहिए जानें तेल चढ़ाने का सही तरीका…

    April 25, 2026

    भीषण गर्मी ने बढ़ाई बिजली की किल्लत, भारत में पहली बार 252.07 गीगावाट पहुंची डिमांड टूटा ये पुराना रिकॉर्ड…

    April 25, 2026

    अवैध खनन गतिविधियों पर सरकार सख्त, केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता दल का निरीक्षण अभियान हुआ तेज…

    April 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश को ‘मिल्क कैपिटल’ बनाने की तैयारी में मोहन सरकार ये मास्टरप्लान तैयार…
    • शनि देव को तेल चढ़ाते समय ये बोलना चाहिए जानें तेल चढ़ाने का सही तरीका…
    • भीषण गर्मी ने बढ़ाई बिजली की किल्लत, भारत में पहली बार 252.07 गीगावाट पहुंची डिमांड टूटा ये पुराना रिकॉर्ड…
    • अवैध खनन गतिविधियों पर सरकार सख्त, केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता दल का निरीक्षण अभियान हुआ तेज…
    • सीएम साय ने हज यात्रियों को वितरित किया फर्स्ट एड किट: सफल हज यात्रा के लिए शुभकामना देकर यात्रियों का किया स्वागत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?