मध्यप्रदेश :– सरकार ने वर्ष 2026 के लिए शासकीय अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2026 में प्रदेश के सरकारी कार्यालय कुल 238 दिन खुले रहेंगे, जबकि 127 दिन अवकाश रहेगा। यह अवकाश नियम 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होंगे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि 5-डे वर्किंग सिस्टम पहले की तरह जारी रहेगा और ड्यूटी आवर बढ़ाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है।
2026 में कितने दिन रहेगी छुट्टी:
अवकाश कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2026 में 52 शनिवार, 52 रविवार और 23 सार्वजनिक अवकाश निर्धारित किए गए हैं। हालांकि इनमें से 6 सार्वजनिक छुट्टियां शनिवार या रविवार को पड़ने के कारण कर्मचारियों को उनका अतिरिक्त लाभ नहीं मिलेगा।
2025 के मुकाबले 2026 में ज्यादा छुट्टी:
सरकार के आंकड़ों के मुताबिक 2025 की तुलना में 2026 में एक सार्वजनिक अवकाश अधिक रहेगा, कुल कार्यदिवसों की संख्या में हल्का सा बदलाव देखने को मिलेगा। इससे कर्मचारियों को कार्य और निजी जीवन में संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी।
