नई दिल्ली:– तीन राज्यों की सीमा से लगे बलरामपुर जिले में पड़ोसी प्रांतों का धान रोकने प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। सोमवार की रात प्रशासनिक टीम ने 25 किमी पीछा कर धान से भरे ट्रक को पकड़ा। चालक ट्रक में सात सौ बोरी से अधिक धान लोड कर उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ में खपाने के लिए ला रहा था।
चालक से पूछताछ कर धान के अवैध परिवहन में संलिप्त अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा के नेतृत्व में अवैध धान परिवहन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है, जिसके अंतर्गत अवैध धान परिवहन, भंडारण में संलिप्त एवं कोचियों बिचौलियों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।
