Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 108MP कैमरा और दमदार बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Redmi Note 15 5G, जानिए ये नई कीमत…
    तकनीकी

    108MP कैमरा और दमदार बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Redmi Note 15 5G, जानिए ये नई कीमत…

    By Tv36 HindustanJanuary 7, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– Xiaomi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी इसे 108 MasterPixel Edition बता रही है। यह फोन पिछले साल आए Redmi Note 14 5G का नया वर्जन है। नए फोन में बेहतर कैमरा, तेज प्रोसेसर और बड़ी बैटरी दी गई है।

    कीमत की बात करें तो Redmi Note 15 5G की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है। यह कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। वहीं 256GB स्टोरेज वाला मॉडल 21,999 रुपये में मिलेगा। इन कीमतों में 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट शामिल है। Axis, ICICI और SBI कार्ड से भुगतान करने पर यह छूट मिलेगी।

    फोन खरीदने वालों को कंपनी की ओर से 2 महीने का YouTube Premium, 3 महीने का Spotify Premium और 6 महीने का Google One सब्सक्रिप्शन भी फ्री दिया जा रहा है।

    फीचर्स की बात करें तो फोन में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसकी स्क्रीन काफी ब्राइट है और इसमें Gorilla Glass की सुरक्षा भी मिलती है।

    प्रोसेसर दिया गया है, जो पहले से ज्यादा तेज बताया जा रहा है। फोन Android 15 पर आधारित HyperOS 2 पर चलता है। कंपनी ने 4 साल के Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

    कैमरा सेक्शन में फोन का मुख्य आकर्षण इसका 108 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 20MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

    फोन में 5520mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, स्टीरियो स्पीकर और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

    कुल मिलाकर, Redmi Note 15 5G उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो मिड-रेंज बजट में अच्छा कैमरा, दमदार परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं।

    Post Views: 545

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपार्टी VB-GRAM-G कानून के खिलाफ करेगी बड़ा आंदोलन इस दिन से शुरू होगा ‘संग्राम’, AICC की क्षेत्रीय रैलियों से होगा समापन…
    Next Article दूषित पानी से 18वीं मौत 80 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम, 16 मरीज ICU में भर्ती…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    होली पर अपने राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत…

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत…

    March 3, 2026

    NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…

    March 3, 2026

    पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…

    March 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • होली पर अपने राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत…
    • मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत…
    • NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…
    • पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…
    • कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य टोल फ्री नंबर 14446 तथा एंटी नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 से ली जा सकती है मदद…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?