छत्तीसगढ़ :– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को अपने जशपुर प्रवास के दौरान बगीचा में INH 24×7 न्यूज़ चैनल के वार्षिक कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने INH न्यूज़ चैनल की भूमिका की सराहना करते हुए इसे जनहित की खबरों को प्रमुखता से उठाने वाला लोकप्रिय चैनल बताया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने INH परिवार को बधाई देते हुए कहा कि INH 24×7 ने कम समय में दर्शकों के बीच अपनी विश्वसनीय पहचान बनाई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चैनल भविष्य में भी सामाजिक सरोकार, जनसमस्याओं और विकास से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रसारित करता रहेगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि रहे मौजूद:
कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ अनेक जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से जशपुर विधायक रायमुनी भगत, पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष गोमती साय, पूर्व संगठन महामंत्री कृष्णा राय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत सदस्य गेंदबिहारी सिंह, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, जनपद अध्यक्ष गायत्री नागेश, उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष हरीश आरिक, महामंत्री पवन सिंह, इसके अलावा राजकिशोर जायसवाल, सज्जन जैन, अनिमा बाई, भूलन राम नागेश, एल.आर. चौहान, रामनिवास गुप्ता, जीतू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं नगरवासी मौजूद रहे।
INH 24×7 की भूमिका को मिली सराहना:
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने INH 24×7 के कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि चैनल ग्रामीण, आदिवासी और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाता रहा है। कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
