Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ब्रेकअप के बाद भी दोस्ती संभव एक्स के साथ रिश्ता रखना सही या गलत जाने यहां से…
    समाचार

    ब्रेकअप के बाद भी दोस्ती संभव एक्स के साथ रिश्ता रखना सही या गलत जाने यहां से…

    By Tv36 HindustanJanuary 22, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– रिलेशनशिप के दौर में जहां दिन की शुरुआत गुड मॉर्निंग मैसेज से होती है और रातें लंबी चैट्स में गुजरती हैं, वहीं ब्रेकअप के बाद अक्सर एक अजीब सा रिश्ता बच जाता है, जिसमें लोग कहते हैं कि अब हम साथ नहीं हैं लेकिन कभी-कभी बात हो जाती है, हालचाल पूछ लेते हैं या दोस्त बनकर जुड़े रहते हैं, ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि क्या ब्रेकअप के बाद एक्स दोस्त बन सकते हैं;

    यही सवाल हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में सामने आया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां एक्टर वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की और कहा कि हां, ब्रेकअप के बाद एक्स दोस्त बन सकते हैं, लेकिन इसके लिए दोनों का मैच्योर होना बेहद जरूरी है, पुलकित सम्राट के मुताबिक अगर रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई थी और दोनों लोग भावनात्मक रूप से संतुलित हैं, तो दोस्ती निभाई जा सकती है और दुनिया में कई लोग ऐसे हैं जो एक्स होने के बावजूद दोस्त बने रहते हैं, यहां तक कि साथ में छुट्टियों पर भी जाते हैं;

    हालांकि रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह हर किसी के लिए आसान नहीं होता, क्योंकि ब्रेकअप के बाद भावनाएं पूरी तरह खत्म नहीं होतीं और अक्सर दिल अब भी उसी इंसान की मौजूदगी चाहता है, ऐसे में दोस्ती तभी सफल हो सकती है जब कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखा जाए—सबसे पहले खुद को हील करने के लिए समय देना जरूरी है,

    इसलिए ब्रेकअप के तुरंत बाद दोस्ती करने के बजाय कुछ समय ‘नो कॉन्टैक्ट’ रखना बेहतर होता है, ताकि भावनाएं शांत हो सकें, इसके बाद यह साफ होना चाहिए कि दोस्ती केवल इसलिए नहीं निभाई जा रही कि कहीं एक्स पूरी तरह जिंदगी से बाहर न चला जाए या दोबारा रिश्ते की उम्मीद बाकी हो, साथ ही साफ सीमाएं तय करना बेहद जरूरी है, जिसमें पुरानी यादों, फ्लर्टिंग या भावनात्मक उलझनों से दूरी रखी जाए और यह स्वीकार किया जाए कि अब रिश्ता सिर्फ दोस्ती तक सीमित है, इसके अलावा सम्मान और स्पेस भी सबसे अहम है,

    खासकर तब जब एक्स किसी नए रिश्ते में आगे बढ़े, क्योंकि अगर यह सब शर्तें पूरी नहीं होतीं तो एक्स के साथ दोस्ती अक्सर नई तकलीफ, जलन और भावनात्मक दर्द की वजह बन सकती है, इसलिए ब्रेकअप के बाद दोस्ती संभव जरूर है, लेकिन यह तभी हेल्दी मानी जाएगी जब दोनों लोग पूरी तरह मैच्योर हों और अतीत को सच में पीछे छोड़ चुके हों।

    Post Views: 735

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article3 फरवरी से आम जनता के लिए खुलेगा राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, इतने मार्च 2026 तक कर सकेंगे भ्रमण…
    Next Article मिस इंडिया से सुपरस्टार की पत्नी तक, इस एक्टर की अनसुनी कहानी, 54 की उम्र में भी बनीं प्रेरणा…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    भारत महाशक्ति नहीं, विश्वगुरु है मोहन भागवत बोले- अपने स्वभाव और सेवा भाव से दुनिया का मार्गदर्शक बना भारत…

    August 31, 2026

    फिल्‍म ‘हनुमान अंश’ ने रचा इतिहास ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ को पछाड़ा, चौथे रविवार कमाई में ‘जवान’ और ‘छावा’ भी पीछे, ये प्रॉफिट…

    August 31, 2026

    चरित्रहीन’, ‘वेश्या’, ‘कॉलगर्ल’ और किन्नर जैसे शब्दों पर रोक, यौन अपराध मामलों में बदलेगी न्यायिक भाषा, हाई कोर्ट ने दिए ये निर्देश…

    August 31, 2026

    iPhone 18 Pro की लॉन्च डेट आई सामने इस दिन होगा Apple का बड़ा इवेंट…

    August 31, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • भारत महाशक्ति नहीं, विश्वगुरु है मोहन भागवत बोले- अपने स्वभाव और सेवा भाव से दुनिया का मार्गदर्शक बना भारत…
    • फिल्‍म ‘हनुमान अंश’ ने रचा इतिहास ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ को पछाड़ा, चौथे रविवार कमाई में ‘जवान’ और ‘छावा’ भी पीछे, ये प्रॉफिट…
    • चरित्रहीन’, ‘वेश्या’, ‘कॉलगर्ल’ और किन्नर जैसे शब्दों पर रोक, यौन अपराध मामलों में बदलेगी न्यायिक भाषा, हाई कोर्ट ने दिए ये निर्देश…
    • iPhone 18 Pro की लॉन्च डेट आई सामने इस दिन होगा Apple का बड़ा इवेंट…
    • इस जन्माष्टमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, रोहिणी नक्षत्र में मनाया जाएगा कान्हा का जन्मोत्सव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?