नई दिल्ली:– कॉमेडियन कपिल शर्मा से जुड़ा साल 2018 का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है, जहां वरिष्ठ पत्रकार विक्की लालवानी ने पुराने मामले को लेकर चौंकाने वाले दावे करते हुए आरोप लगाया है कि एक खबर लिखे जाने के बाद कपिल शर्मा ने उन्हें फोन पर धमकाया और गालियां दी थीं;
हाल ही में ‘मेरी सहेली’ नाम के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान ललवानी ने कहा कि 24 अप्रैल 2018 को कपिल शर्मा का उन्हें फोन आया था, जिसमें कपिल ने यह कहते हुए नाराजगी जताई कि वह हमेशा उनके खिलाफ लिखते हैं और इसके बाद उन्होंने बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, ललवानी का दावा है कि उस बातचीत ने कपिल शर्मा की असली छवि को उजागर कर दिया और उन्होंने खुद को एक गैर-जिम्मेदार व्यक्ति के रूप में साबित किया;
पत्रकार ने यह भी कहा कि कई कलाकार मीडिया रिपोर्ट्स से नाराज होते हैं, लेकिन इस तरह का व्यवहार किसी ने नहीं किया और अगर किसी खबर से आपत्ति हो तो बातचीत के और भी सभ्य तरीके होते हैं, वहीं उन्होंने यह टिप्पणी भी की कि पर्दे पर हंसते-नाचते नजर आने वाले कपिल शर्मा उन्हें असली नहीं लगते;
गौरतलब है कि इस मामले में 2018 में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में शिकायतें भी दर्ज हुई थीं, हालांकि बाद में मामला शांत हो गया था, लेकिन अब सालों बाद इन आरोपों के दोबारा सामने आने से यह विवाद फिर गर्मा गया है, वहीं काम की बात करें तो कपिल शर्मा इस समय ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे सीजन को होस्ट कर रहे हैं और हाल ही में उनकी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।
