Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आंगनवाड़ी केन्द्रों में 10 से 18 फरवरी 2026 तक मनाया जाएगा वजन त्योहार कलेक्टर ने की अपील,बच्चों का वजन जरूर कराएं
    समाचार

    आंगनवाड़ी केन्द्रों में 10 से 18 फरवरी 2026 तक मनाया जाएगा वजन त्योहार कलेक्टर ने की अपील,बच्चों का वजन जरूर कराएं

    By Tv36 HindustanFebruary 9, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा, :– जिले के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की पोषण स्थिति के वास्तविक आकलन एवं अध्ययन हेतु 9 फरवरी से 18 फरवरी 2026 तक वजन त्योहार का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिले के 2602 आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
    ‌ वजन त्योहार के दौरान बच्चों का वजन एवं ऊँचाई का मापन किया जाएगा तथा प्राप्त आंकड़ों के आधार पर उनकी पोषण स्थिति का मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन उपरांत बच्चों को आवश्यकतानुसार पोषण परामर्श, स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन एवं विभागीय सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को सुदृढ़ किया जा सके।
    महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी श्री बसन्त मिंज ने बताया है कि विभाग द्वारा इस अभियान को सफल बनाने हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। विभागीय निर्देशानुसार वजन त्योहार के दौरान आंगनवाड़ी केन्द्रों में पंजीकृत बच्चों के साथ-साथ ऐसे बच्चों का भी वजन लिया जाएगा, जिनका नाम अभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में दर्ज नहीं है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र बच्चा शासन की पोषण एवं स्वास्थ्य योजनाओं से वंचित न रहे।
    इस संबंध में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत द्वारा भी बैठक लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देकर निर्धारित अवधि में वजन त्योहार को सुचारू, प्रभावी एवं संवेदनशीलता के साथ संचालित करने तथा किसी भी पात्र बच्चे के नहीं छूटने के निर्देश दिए हैं।
    वजन त्योहार का मुख्य उद्देश्य कुपोषित बच्चों की समय रहते पहचान, आवश्यक हस्तक्षेप, उन्हें पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना तथा समुदाय में पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाना है। यह अभियान बच्चों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
    कलेक्टर श्री दुदावत द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अपने क्षेत्र के आंगनवाड़ी केन्द्रों में निर्धारित तिथियों के दौरान बच्चों को अनिवार्य रूप से उपस्थित कराएं, ताकि वजन त्योहार का उद्देश्य पूर्ण हो सके और जिले को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा सकें।

    Post Views: 230

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज सोमवार को महादेव की कृपा से इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें मेष से मीन तक का हाल …
    Next Article मंदिर के भंडारे से लौट रही 7 लड़कियों को कार ने कुचला, 4 की दर्दनाक मौत…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    सीएम विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ…

    February 10, 2026

    जीपीएम के समन्वित विकास को मिलेगी गति सीएम साय…

    February 10, 2026

    मेले में झूला हादसा, आकाश झूला टूटने से छह लोग घायल, मची अफरा-तफरी…

    February 10, 2026

    लो आ गई टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर, HRA, PAN Limit और Crypto को लेकर 1 अप्रैल से बदलेंगे नियम…

    February 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ…
    • जीपीएम के समन्वित विकास को मिलेगी गति सीएम साय…
    • मेले में झूला हादसा, आकाश झूला टूटने से छह लोग घायल, मची अफरा-तफरी…
    • लो आ गई टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर, HRA, PAN Limit और Crypto को लेकर 1 अप्रैल से बदलेंगे नियम…
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6,412 जोड़े, राजधानी में इतने जोड़ों का विवाह,सीएम साय रहे मौजूद…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?