Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सड़क नहीं, अब हवा में सफर एयर टैक्सी प्रोजेक्ट से बदलेगी ये तस्वीर…
    तकनीकी

    सड़क नहीं, अब हवा में सफर एयर टैक्सी प्रोजेक्ट से बदलेगी ये तस्वीर…

    By Tv36 HindustanFebruary 13, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– दिल्ली-एनसीआर की ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाने के लिए कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) ने एक महत्वाकांक्षी प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव के तहत दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला एयर टैक्सी कॉरिडोर विकसित किया जा सकता है। अगर यह योजना जमीन पर उतरती है तो लोग सड़कों के जाम से बचकर हवा में सफर कर सकेंगे और घंटों का रास्ता मिनटों में पूरा होगा।

    प्रस्तावित कॉरिडोर गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 और साइबर हब से शुरू होकर दिल्ली एयरपोर्ट, कनॉट प्लेस और नोएडा सेक्टर-18 होते हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक जाएगा। इस एयर रूट की लंबाई करीब 65 से 75 किलोमीटर बताई जा रही है। जहां अभी सेंट्रल दिल्ली से गुरुग्राम पहुंचने में ट्रैफिक के कारण 1 से 2 घंटे लग जाते हैं, वहीं एयर टैक्सी के जरिए यह दूरी 12 मिनट से भी कम समय में तय की जा सकेगी। इसी तरह कनॉट प्लेस से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक का सफर महज 18 से 20 मिनट में पूरा होने का अनुमान है।

    एयर टैक्सी दरअसल एक छोटा, हल्का और इलेक्ट्रिक विमान होता है, जो वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग (VTOL) तकनीक पर आधारित होता है। इसे पारंपरिक रनवे की जरूरत नहीं होती, क्योंकि यह सीधे ऊपर उड़ान भर सकता है और सीधे नीचे उतर सकता है। इसमें एक बार में 2 से 6 यात्री सफर कर सकते हैं। चूंकि यह बैटरी से संचालित होता है, इसलिए इससे धुआं या प्रदूषण नहीं होता और शोर भी अपेक्षाकृत कम होता है।

    इस परियोजना के तहत शहर में विशेष लैंडिंग पॉइंट बनाए जाएंगे, जिन्हें ‘वर्टीपोर्ट’ कहा जाएगा। ये वर्टीपोर्ट बड़े मॉल, होटल, अस्पताल या ऑफिस बिल्डिंग की छतों पर विकसित किए जा सकते हैं, जिससे अलग से जमीन अधिग्रहण की जरूरत कम होगी।

    किराए को लेकर शुरुआती अनुमान है कि दिल्ली से गुरुग्राम के बीच एकतरफा सफर का किराया 2000 से 3000 रुपये के बीच हो सकता है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि तकनीक के सस्ती होने और सेवाओं के विस्तार के साथ भविष्य में किराया कम भी हो सकता है।

    फिलहाल इस योजना के सामने कई चुनौतियां भी हैं। दिल्ली में कड़े सुरक्षा नियम, नो-फ्लाइ जोन, एयर ट्रैफिक कंट्रोल की अनुमति और मौसम संबंधी बाधाएं, खासकर सर्दियों का कोहरा, बड़ी अड़चन बन सकते हैं। इसके बावजूद अगर यह मॉडल सफल होता है तो आने वाले समय में दिल्ली-एनसीआर की शहरी परिवहन व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

    Post Views: 485

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article9 साल की मासूम से पड़ोसी ने की दरिंदगी, यहां सौतेले पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, पढ़िए दिल को झकझोर कर देने वाली खबर …
    Next Article शिमला मैनपाट में तीन दिवसीय महोत्सव आज से शुरू, CM साय होंगे शामिल…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    ग्राहकों को बड़ी राहत LPG बुकिंग अपडेट, फिर से शुरू हुई यह पुरानी सुविधा, …

    April 15, 2026

    सहकार से समृद्धि के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होंगे नवगठित पैक्स सीएम साय…

    April 15, 2026

    बाबा महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नियम बदले, सब हो गया आसान…

    April 15, 2026

    अब यहां का सफर होगा 5 घंटे कम जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं…

    April 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ग्राहकों को बड़ी राहत LPG बुकिंग अपडेट, फिर से शुरू हुई यह पुरानी सुविधा, …
    • सहकार से समृद्धि के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होंगे नवगठित पैक्स सीएम साय…
    • बाबा महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नियम बदले, सब हो गया आसान…
    • अब यहां का सफर होगा 5 घंटे कम जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं…
    • प्लांट हादसे में जान गवाने वालों की लिस्ट जारी, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 42 – 42 लाख, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?