Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्या आप भी करते हैं जरूरत से ज्यादा छोटी इलायची का सेवन यहां पढ़ लें, इसके ये नुकसान…
    समाचार

    क्या आप भी करते हैं जरूरत से ज्यादा छोटी इलायची का सेवन यहां पढ़ लें, इसके ये नुकसान…

    By Tv36 HindustanFebruary 13, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– मसालों की रानी कही जाने वाली छोटी इलायची भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है। इसकी खुशबू और स्वाद न सिर्फ खाने का जायका बढ़ाते हैं, बल्कि यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। आमतौर पर लोग इसका इस्तेमाल चाय और माउथ फ्रेशनर के रूप में भी करते हैं।
    लेकिन जैसा कि आप जानते हैं, जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज़ का सेवन सेहत के लि ए सही नहीं होता है। ऐसे में आज हम आपको जरूरत से ज्यादा छोटी इलायची खाने से होने वाले नुकसानों के बारे में बताने वाले हैं।

    छोटी इलायची खाने के क्या है नुकसान ?
    पेट से जुड़ी समस्या
    आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, इलायची का सेवन पेट के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन,इसका सेवन जरूरत से ज्यादा करना एसिडिटी, गैस और पेट में जलन जैसी समस्याओं का कारण भी बन सकता है। कहते है इसलिए जिन लोगों का पेट से जुड़ी समस्या है तो उन्हें इसका सेवन सभलकर करना चाहिए।

    गर्भवती महिलाओं
    एक्सपर्ट्स बताते है कि, इलायची का सेवन गर्भवती महिलाओं को भी कम मात्रा करना चाहिए। प्रेगनेंसी के दौरान जरूरत से ज्यादा करना इलायची का सेवन गर्भपात का कारण बन सकता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

    एलर्जी की समस्या
    कुछ लोगों को इलायची खाने से एलर्जिक रिएक्शन भी हो सकता है। इसलिए जरूरत से ज्यादा इलायची का सेवन त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली, सूजन या सांस लेने में कठिनाई जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है।

    किडनी स्टोन के मरीज
    किडनी स्टोन के मरीज को भी छोटी इलायची का सेवन अल्प मात्रा में करना सही हो सकता है, लेकिन इसे जरूरत से ज्यादा खाने से किडनी स्टोन का खतरा बढ़ सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इलायची में मौजूद कुछ यौगिक शरीर में कैल्शियम और ऑक्सलेट के संतुलन को बिगाड़ सकते हैं। जो लोग पहले से ही पथरी की समस्या है, तो उन्हें इलायची का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

    लो ब्लड प्रेशर का खतरा
    इलायची ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक मानी जाती है। ऐसे में जिनका बीपी पहले से कम रहता है, उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए।
    दवाओं के साथ रिएक्शन
    कुछ दवाओं के साथ अधिक मात्रा में इलायची लेने से दुष्प्रभाव हो सकते हैं, खासकर ब्लड प्रेशर या खून पतला करने वाली दवाओं के साथ।

    छोटी इलायची सेहत के लिए लाभकारी है, लेकिन संतुलित मात्रा में। रोजाना 1–2 इलायची पर्याप्त मानी जाती है। अगर कोई पुरानी बीमारी है या नियमित दवाएं चल रही हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर रहेगा।

    Post Views: 785

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleविश्व रेडियो दिवस सीएम साय बोले– ‘रेडियो और AI’ से संचार में आएगी नई क्रा…
    Next Article आज वैलेंटाइन डे पर सितारों की बड़ी चाल क्या इस राशि वाले लोगों को मिलेगा प्यार या बढ़ेगा खर्च…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    प्रदेश के कई स्टेशनों से होकर गुजरेंगी, गुजरात, महाराष्ट्र और यूपी जाने वाली ये समर स्पेशल ट्रेन…

    April 3, 2026

    वरुथिनी एकादशी की विधिवत पूजा से 10 हजार वर्षों की तपस्या बराबर मिलेगा पुण्य, जानिए यहां से तिथि और शुभ मुहूर्त…

    April 3, 2026

    अब गैस सिलेंडर के साथ केरोसिन का भी सहारा, सरकार ने तैयार की ये नई गाइडलाइन…

    April 3, 2026

    बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ के सीनियर नेता को BJP ने दी अहम जिम्मेदारी, अमित शाह के प्रवास पर संभालेंगे काम…

    April 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश के कई स्टेशनों से होकर गुजरेंगी, गुजरात, महाराष्ट्र और यूपी जाने वाली ये समर स्पेशल ट्रेन…
    • वरुथिनी एकादशी की विधिवत पूजा से 10 हजार वर्षों की तपस्या बराबर मिलेगा पुण्य, जानिए यहां से तिथि और शुभ मुहूर्त…
    • अब गैस सिलेंडर के साथ केरोसिन का भी सहारा, सरकार ने तैयार की ये नई गाइडलाइन…
    • बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ के सीनियर नेता को BJP ने दी अहम जिम्मेदारी, अमित शाह के प्रवास पर संभालेंगे काम…
    • प्रदेश में और तेज होगा PNG का विस्तार, वार्ड-वाइज बनेगा एक्शन प्लान, घर-घर पहुंचेगी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?