Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का आखिरी मौका 25,000+ पदों के लिए आवेदन की डेडलाइन नजदीक फटाफट करें अप्लाई…
    बिहार

    भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का आखिरी मौका 25,000+ पदों के लिए आवेदन की डेडलाइन नजदीक फटाफट करें अप्लाई…

    By Tv36 HindustanFebruary 18, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर है। ‘अग्निवीर भर्ती 2026’ के तहत देशभर में 25 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। यदि आप भी सेना की वर्दी पहनने का सपना देख रहे हैं, तो देर न करें क्योंकि आवेदन की अंतिम तिथि बेहद करीब है। योग्य उम्मीदवारों का चयन परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

    अग्निवीर भर्ती 2026 के तहत देशभर से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती अभियान में 25 हजार से अधिक पदों को भरा जाएगा। इसमें जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क और ट्रेड्समैन जैसे कई पद शामिल हैं। यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर मानी जा रही है जो देश की सुरक्षा में योगदान देना चाहते हैं. भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से शुरू कर दी गई है और उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

    भर्ती के लिए पदों के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है:

    GD: 10वीं पास (न्यूनतम 45% अंकों के साथ)।

    टेक्निकल: 12वीं (साइंस स्ट्रीम) या 10वीं के साथ ITI डिप्लोमा।

    क्लर्क: 12वीं पास (न्यूनतम 60% अंकों के साथ)।

    ट्रेड्समैन: 8वीं या 10वीं पास युवा भी आवेदन के पात्र हैं।

    आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

    चयन प्रक्रिया
    भर्ती प्रक्रिया को कई चरणों में पूरा किया जाएगा.सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों भका फिजिकल फिटनेस टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। क्लर्क पद के लिए उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा।

    कितना मिलेगा वेतन
    अग्निवीर के रूप में चयनित उम्मीदवारों को पहले वर्ष लगभग 30000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। यह वेतन हर वर्ष बढ़ता रहेगा और चौथे वर्ष तक लगभग 40 हजार रुपये तक पहुंच जाएगा। वेतन का कुछ हिस्सा अग्निवीर फंड में जमा किया जाएगा, जो सेवा पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को एकमुश्त राशि के रूप में मिलेगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को बीमा और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।

    आवेदन कैसे करें

    सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
    वेबसाइट पर जाकर नया रजिस्ट्रेशन करें।
    रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म खोलें।
    आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
    आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
    आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
    फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट आउट रखें।

    Post Views: 135

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleyou tube डाउन से मचा हड़कंप, भारत में 19,000+ शिकायतें, दुनियाभर में लाखों यूजर्स प्रभावित…
    Next Article राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा 10 राज्यों की 37 सीटों पर इस दिन होगा मतदान…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    AI समिट से गलगोटिया यूनिवर्सिटी को स्टॉल हटाने का आया आदेश, इस रोबोट को अपना बताने पर हुई फजीहत…

    February 18, 2026

    राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा 10 राज्यों की 37 सीटों पर इस दिन होगा मतदान…

    February 18, 2026

    you tube डाउन से मचा हड़कंप, भारत में 19,000+ शिकायतें, दुनियाभर में लाखों यूजर्स प्रभावित…

    February 18, 2026

    SDM का खौफनाक कांड; ग्रामीणों को बेरहमी से पीट-पीटकर कर उतारा मौत के घाट, वजह जान दंग रह जाएंगे

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • AI समिट से गलगोटिया यूनिवर्सिटी को स्टॉल हटाने का आया आदेश, इस रोबोट को अपना बताने पर हुई फजीहत…
    • राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा 10 राज्यों की 37 सीटों पर इस दिन होगा मतदान…
    • भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का आखिरी मौका 25,000+ पदों के लिए आवेदन की डेडलाइन नजदीक फटाफट करें अप्लाई…
    • you tube डाउन से मचा हड़कंप, भारत में 19,000+ शिकायतें, दुनियाभर में लाखों यूजर्स प्रभावित…
    • SDM का खौफनाक कांड; ग्रामीणों को बेरहमी से पीट-पीटकर कर उतारा मौत के घाट, वजह जान दंग रह जाएंगे
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?