Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट, एमपी में ओले और यहां बढ़ेगा पारा जानें मौसम का हाल…
    समाचार

    5 राज्यों में बारिश का अलर्ट, एमपी में ओले और यहां बढ़ेगा पारा जानें मौसम का हाल…

    By Tv36 HindustanFebruary 19, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 19 फरवरी के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर से दक्षिण तक मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव आया है। जहां पांच राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है, वहीं मैदानी इलाकों में पारा बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
    पांच राज्यों में बारिश और बिजली का अलर्ट भीषण ठंड के बाद सर्दी से राहत मिलने का दौर शुरू ही हुआ था कि कुछ राज्यों में बारिश ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 फरवरी को देश के 5 प्रमुख राज्यों- उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस बारिश के चलते इन क्षेत्रों के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही इन राज्यों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है, जिससे ठंड का असर फिर से बढ़ सकता है।

    दिल्ली-NCR: सुबह की ठंड के बाद खिलेगी धूप
    राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों (NCR) में आज मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हालांकि, आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिलेगी और पारा बढ़ना शुरू होगा। 21 फरवरी से तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी और 22-23 फरवरी तक अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आज सुबह के समय हल्की ठंड महसूस की गई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही अच्छी धूप निकलने का अनुमान है।
    उत्तर प्रदेश और राजस्थान: धुंध और छिटपुट बारिश की आशंका
    उत्तर प्रदेश के नोएडा, लखनऊ और प्रयागराज जैसे शहरों में सुबह के समय हल्की धुंध और नमी देखी गई, जिससे दृश्यता 2 से 3 किलोमीटर तक सीमित रही। हालांकि, दिन में आसमान साफ रहने और अच्छी धूप निकलने की उम्मीद है। नोएडा में 20 फरवरी को फिर से हल्की बारिश की संभावना बन सकती है। दूसरी ओर, राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीकानेर, जयपुर, अजमेर और कोटा संभाग में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बीते 24 घंटे में जयपुर के नरैना में सर्वाधिक 27.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

    मध्य प्रदेश में ओले और तूफान की चेतावनी
    मध्य प्रदेश में आज मौसम का मिजाज काफी बिगड़ा हुआ रहने वाला है। राज्य के ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुर में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं गुना, अशोकनगर, शिवपुरी और टीकमगढ़ जैसे जिलों में बिजली और तूफान के साथ ओले गिरने की आशंका जताई गई है। इंदौर, धार, उज्जैन और रतलाम सहित कई अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। 22 फरवरी तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में छिटपुट बारिश का दौर जारी रह सकता है।

    दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट
    दक्षिण भारत में तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब और अधिक तीव्र हो रहा है, जिससे आने वाले दिनों में इन क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। वर्तमान में यह प्रणाली पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रही है। 21 फरवरी को तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है, जिससे तटीय क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

    Post Views: 290

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहाई कोर्ट का बड़ा फैसला सहमति से बने संबंध रिश्ते बिगड़ने पर आपराधिक नहीं…
    Next Article सरगुजा में शिक्षा और स्वच्छता की मिसाल अदाणी विद्या मंदिर को ‘क्लीन एंड ग्रीन स्कूल ऑफ द डिस्ट्रिक्ट’ सम्मान…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    श्रमिक सशक्तिकरण ही समृद्ध विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला- श्रमिकों के खून-पसीने की मेहनत से ही प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा प्रदेश -मंत्री लखन लाल देवांगन

    February 19, 2026

    पाली महोत्सव में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं पर आधारित आकर्षक स्टॉल…

    February 19, 2026

    पाली महोत्सव में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं पर आधारित आकर्षक स्टॉल

    February 19, 2026

    इस किले में शिव जयंती पर मची भगदड़ संकरे रास्तों पर फंसी भीड़, कई महिलाएं और बच्चे घायल…

    February 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • श्रमिक सशक्तिकरण ही समृद्ध विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला- श्रमिकों के खून-पसीने की मेहनत से ही प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा प्रदेश -मंत्री लखन लाल देवांगन
    • पाली महोत्सव में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं पर आधारित आकर्षक स्टॉल…
    • पाली महोत्सव में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं पर आधारित आकर्षक स्टॉल
    • इस किले में शिव जयंती पर मची भगदड़ संकरे रास्तों पर फंसी भीड़, कई महिलाएं और बच्चे घायल…
    • सरगुजा में शिक्षा और स्वच्छता की मिसाल अदाणी विद्या मंदिर को ‘क्लीन एंड ग्रीन स्कूल ऑफ द डिस्ट्रिक्ट’ सम्मान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?