Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बहनें लाती थीं हिंदू लड़कियां और भाई करता था दुष्कर्म, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था धर्मांतरण का खेल…
    समाचार

    बहनें लाती थीं हिंदू लड़कियां और भाई करता था दुष्कर्म, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था धर्मांतरण का खेल…

    By Tv36 HindustanFebruary 24, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:–:बागसेवनिया में मुस्लिम बहनों द्वारा रोजगार के लालच में हिंदू युवतियों से दुष्कर्म और फिर मतांतरण के मामले ने अब एक बड़े नेटवर्क की आशंका खड़ी कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दो बहनें स्पा सेंटर में नौकरी की आड़ में हिंदू युवतियों को फंसाती और फिर उन्हें न सिर्फ अपने भाई और प्रेमियों को नशा मिलाकर सौंप देतीं, बल्कि उन्हें जिस्मफरोशी के दलदल में धकेल देती थीं। मामला भोपाल के बागसेवनिया थाने में दर्ज हुआ है, जिसके तार अब अहमदाबाद तक जुड़ गए हैं।
    नौकरी का भरोसा देकर जाल में फंसाती थीं अमरीन और आफरीन
    पुलिस सूत्रों के अनुसार, बड़ी बहन अमरीन और छोटी बहन आफरीन पिछले करीब दस वर्षों से शहर के अलग-अलग स्पा सेंटरों में काम कर रही थीं। पहले वे दस नंबर क्षेत्र के एक स्पा से जुड़ी रहीं और बाद में आशिमा मॉल स्थित स्पा सेंटर में सक्रिय थीं। आरोप है कि यहां आने वाली जरूरतमंद युवतियों से वे दोस्ती बढ़ातीं, उन्हें बेहतर वेतन और सुरक्षित नौकरी का भरोसा दिलातीं और फिर धीरे-धीरे अपने जाल में फंसा लेतीं।
    नशा देकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव
    शिकायतकर्ता महिला व युवती का आरोप है कि भरोसा जीतने के बाद उन्हें अमरीन अपने सागर रॉयल विला कॉलोनी स्थित फ्लैट में ही रखती और फिर पहले अपने प्रेमी चंदन के सामने परोस देती, जहां चंदन नशा मिलाकर उससे गलत काम करता। इसके बाद अमरीन अपने भाई बिलाल, चानू और फिर अहमदाबाद में मंगेतर यासिर को सौंप देती। इतना ही नहीं अमरीन और आफरीन पर उन्हें बड़े क्लाइंटों के सामने परोसने की बात भी कही जा रही है। हिंदू युवतियों को इस दलदल में फंसाने के बाद दोनों बहनें उन्हें कुरान पढ़ने, नमाज अदा करने और बुर्का पहनने का भी दबाव बनाती थीं। साथ ही मुस्लिम युवकों से शादी और विधवा महिला के पुनर्विवाह का आश्वासन भी दिया।

    आलीशान जीवनशैली और पुलिस की कार्रवाई
    जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों बहनें लंबे समय से आलीशान जीवनशैली जी रही थीं। महंगे फ्लैट में रहना, ब्रांडेड कपड़े और पार्टियों में नियमित मौजूदगी, इन सबके पीछे पुलिस अब कथित अवैध कमाई की पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों अपने पतियों से अलग रह रही थीं और अपने करीबी साथियों के साथ मिलकर यह नेटवर्क संचालित कर रही थीं। पुलिस ने अब तक अमरीन, आफरीन और अमरीन के प्रेमी चंदन यादव (मुस्लिम युवक) को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य तीन आरोपितों की तलाश जारी है। बागसेवनिया पुलिस की एक टीम अहमदाबाद के लिए रवाना हुई है। मंगलवार को कोर्ट में पीड़िताओं के बयान दर्ज करवाए गए हैं।

    Post Views: 260

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article700 भवन विहीन स्कूलों के लिए 123 करोड़ रुपये का प्रावधान, इतने मॉडल स्कूल बनाये जाएंगे…
    Next Article खूब खेलें होली,बस रखें इन बातों का ध्यान केमिकल वाले रंगों के नुकसान से बचने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    बजट 2026-27 विकास की नई दिशा के लिए पाँच मुख्यमंत्री मिशन, AI से स्टार्टअप तक सरकार का बड़ा रोडमैप…

    February 24, 2026

    होली पर शराब बिक्री को लेकर बड़ा फैसला, प्रदेश में रहेगा ड्राई डे…

    February 24, 2026

    खूब खेलें होली,बस रखें इन बातों का ध्यान केमिकल वाले रंगों के नुकसान से बचने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके…

    February 24, 2026

    700 भवन विहीन स्कूलों के लिए 123 करोड़ रुपये का प्रावधान, इतने मॉडल स्कूल बनाये जाएंगे…

    February 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बजट 2026-27 विकास की नई दिशा के लिए पाँच मुख्यमंत्री मिशन, AI से स्टार्टअप तक सरकार का बड़ा रोडमैप…
    • होली पर शराब बिक्री को लेकर बड़ा फैसला, प्रदेश में रहेगा ड्राई डे…
    • खूब खेलें होली,बस रखें इन बातों का ध्यान केमिकल वाले रंगों के नुकसान से बचने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके…
    • बहनें लाती थीं हिंदू लड़कियां और भाई करता था दुष्कर्म, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था धर्मांतरण का खेल…
    • 700 भवन विहीन स्कूलों के लिए 123 करोड़ रुपये का प्रावधान, इतने मॉडल स्कूल बनाये जाएंगे…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?