Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » होली पर शराब बिक्री को लेकर बड़ा फैसला, प्रदेश में रहेगा ड्राई डे…
    समाचार

    होली पर शराब बिक्री को लेकर बड़ा फैसला, प्रदेश में रहेगा ड्राई डे…

    By Tv36 HindustanFebruary 24, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ :– होली के दिन शराब दुकानों को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति पर अब विराम लग गया है। आबकारी विभाग ने होली के अवसर पर ड्राई डे रखने का अंतिम निर्णय ले लिया है। इस संबंध में विभाग की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है, जिसके तहत होली के दिन प्रदेशभर में शराब की बिक्री पर रोक रहेगी।

    पहले खुले रखने का था फैसला, बाद में बदला निर्णय
    उल्लेखनीय है कि आबकारी विभाग ने पहले वर्षभर में 7 ड्राई डे की व्यवस्था को बदलते हुए केवल 4 ड्राई डे रखने का निर्णय लिया था। इसी फैसले के तहत होली के दिन शराब दुकानें खुली रखने की तैयारी थी। हालांकि इस निर्णय को लेकर सामाजिक स्तर पर विरोध और चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

    मुख्यमंत्री के बयान के बाद बदली तस्वीर
    इस मुद्दे पर हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी विचार करने की बात कही थी। इसके बाद मंगलवार 24 फरवरी को आबकारी विभाग ने अपने पुराने फैसले पर पुनर्विचार करते हुए होली पर ड्राई डे लागू करने का आदेश जारी कर दिया।

    बलौदा बाजार दौरे में मिला था बड़ा संकेत
    गौरतलब है कि सोमवार 23 फरवरी को बलौदा बाजार जिले के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गिरौदपुरी धाम में दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में इस विषय पर बड़ा संकेत दिया था। उन्होंने कहा था कि होली के दिन शराब दुकानें बंद रखने का विकल्प सरकार के विचाराधीन है, हालांकि उस समय अंतिम निर्णय लंबित बताया गया था।

    सीएम के बयान से तेज हुई थी चर्चा
    जब पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से सीधे सवाल किया कि क्या होली के दिन शराब दुकानें खुली रहेंगी, तो उन्होंने स्पष्ट किया था कि अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है, लेकिन होली पर ड्राई डे को निरस्त नहीं किया गया है। इस बयान के बाद प्रदेशभर में यह चर्चा तेज हो गई थी कि होली के मौके पर शराब बिक्री पर पूरी तरह रोक लगेगी या नहीं।

    Post Views: 200

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleखूब खेलें होली,बस रखें इन बातों का ध्यान केमिकल वाले रंगों के नुकसान से बचने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके…
    Next Article बजट 2026-27 विकास की नई दिशा के लिए पाँच मुख्यमंत्री मिशन, AI से स्टार्टअप तक सरकार का बड़ा रोडमैप…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    बजट 2026-27 विकास की नई दिशा के लिए पाँच मुख्यमंत्री मिशन, AI से स्टार्टअप तक सरकार का बड़ा रोडमैप…

    February 24, 2026

    खूब खेलें होली,बस रखें इन बातों का ध्यान केमिकल वाले रंगों के नुकसान से बचने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके…

    February 24, 2026

    बहनें लाती थीं हिंदू लड़कियां और भाई करता था दुष्कर्म, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था धर्मांतरण का खेल…

    February 24, 2026

    700 भवन विहीन स्कूलों के लिए 123 करोड़ रुपये का प्रावधान, इतने मॉडल स्कूल बनाये जाएंगे…

    February 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बजट 2026-27 विकास की नई दिशा के लिए पाँच मुख्यमंत्री मिशन, AI से स्टार्टअप तक सरकार का बड़ा रोडमैप…
    • होली पर शराब बिक्री को लेकर बड़ा फैसला, प्रदेश में रहेगा ड्राई डे…
    • खूब खेलें होली,बस रखें इन बातों का ध्यान केमिकल वाले रंगों के नुकसान से बचने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके…
    • बहनें लाती थीं हिंदू लड़कियां और भाई करता था दुष्कर्म, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था धर्मांतरण का खेल…
    • 700 भवन विहीन स्कूलों के लिए 123 करोड़ रुपये का प्रावधान, इतने मॉडल स्कूल बनाये जाएंगे…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?