नई दिल्ली:– बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाले एक्टर शाहिद कपूर आज पूरे 45 साल के हो चुके है। शाहिद ने वैसे तो कई सारी फिल्मों में काम किया। लेकिन करियर की शुरुआत में उन्हें कई सारी रिजेक्शन का भी सामना करना पड़ा। एक्टर ने विज्ञापनों, म्यूजिक वीडियो सहित फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर बनाकर भी काम किया। आखिरकर 200 रिजेक्शन के बाद उनकी मेहनत सफल हुई और उन्हें साल 2003 में फिल्म इश्क विश्क से डेब्यू कर इंडस्ट्री में कदम रखा।
