नई दिल्ली:– टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में आज टीम इंडिया का सामना वेस्टइंडीज से ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर होगा। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। सुपर-8 की शुरुआत भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की हार से की थी, जिससे नेट रन रेट पर भी असर पड़ा, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 रन की जीत दर्ज कर टीम ने जोरदार वापसी की।
जिम्बाब्वे मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार अर्धशतक जड़ा, जबकि हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने तेज बल्लेबाजी कर स्कोर को मजबूत किया। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लेकर कमाल किया, वहीं वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने किफायती स्पेल डाले। हालांकि डेथ ओवर्स में गेंदबाजों को और सटीक रहना होगा, खासकर पिछली मैच में रन लुटाने वाले गेंदबाजों को संयम दिखाना पड़ेगा।
वेस्टइंडीज ने सुपर-8 में जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया, लेकिन साउथ अफ्रीका से 9 विकेट की करारी हार झेली। जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने पिछली पारी में संघर्ष जरूर दिखाया, लेकिन टॉप ऑर्डर की नाकामी टीम के लिए चिंता का विषय है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो टी20 में दोनों टीमों के बीच 30 मुकाबले हुए हैं, जिसमें भारत ने 19 और वेस्टइंडीज ने 10 मैच जीते हैं, एक मैच बेनतीजा रहा।
पिच रिपोर्ट: ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। पहली पारी का औसत स्कोर 161 रन और दूसरी पारी का 139 रन है। मैच बढ़ने के साथ स्पिनर्स को भी मदद मिल सकती है।
मौसम अपडेट: कोलकाता में मौसम साफ रहेगा। तापमान 22°C से 33°C के बीच रहने का अनुमान है और बारिश की संभावना लगभग नहीं है।
संभावित प्लेइंग 11
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड/अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ
आज की भिड़ंत में जो टीम दबाव को बेहतर संभालेगी, वही सेमीफाइनल के और करीब पहुंचेगी।
