Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » होली पर राजधानी में इतने करोड़ से ज्यादा की शराब बिकने का अनुमान, आबकारी विभाग अलर्ट…
    समाचार

    होली पर राजधानी में इतने करोड़ से ज्यादा की शराब बिकने का अनुमान, आबकारी विभाग अलर्ट…

    By Tv36 HindustanMarch 2, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:– होली पर्व को लेकर राजधानी रायपुर में शराब की खपत को लेकर बड़ा अनुमान सामने आया है। आबकारी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इस बार होली के दौरान 65 करोड़ रुपए से अधिक की शराब बिक्री होने की संभावना है। पिछले वर्ष होली पर तीन दिनों में करीब 60 करोड़ रुपए से ज्यादा की शराब की बिक्री दर्ज की गई थी।

    दुकानों में फुल स्टॉक, सप्लाई के लिए अतिरिक्त वाहन
    त्योहार को देखते हुए आबकारी विभाग ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। राजधानी की सभी शराब दुकानों में सभी प्रमुख ब्रांड की शराब का पर्याप्त स्टॉक किया जा रहा है, ताकि किसी तरह की कमी न हो। शराब की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने अतिरिक्त गाड़ियां भी किराए पर ली हैं।

    ड्राई डे के चलते पहले से स्टॉक कर रहे लोग
    अनुमान के अनुसार राजधानी में करीब 35 प्रतिशत लोग होली के दिन शराब पीने और पिलाने का चलन रखते हैं। होली के दिन ड्राई डे घोषित होने के कारण शराब प्रेमी पहले से ही शराब जमा करने लगे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए आबकारी विभाग ने सभी दुकानों के सुपरवाइजर से होली से एक सप्ताह पहले ही अनुमानित मांग की जानकारी मंगाई थी और शनिवार से दुकानों में सप्लाई शुरू कर दी गई है।

    बार संचालकों पर अतिरिक्त कोटा उठाने का दबाव
    सूत्रों के मुताबिक, होली के दौरान बिक्री बढ़ाने के उद्देश्य से बार संचालकों को भी सामान्य दिनों की तुलना में करीब 25 प्रतिशत अधिक शराब स्टॉक उठाने के निर्देश दिए गए हैं। पियक्कड़ों के लिए राहत की बात यह है कि इस बार होली से एक दिन पहले शराब दुकानें शाम 5 बजे बंद नहीं होंगी, बल्कि अपने निर्धारित समय तक खुली रहेंगी।

    शराब कोचियों पर कड़ी निगरानी
    बुधवार को ड्राई डे होने का फायदा उठाकर अवैध शराब बिक्री न हो, इसके लिए आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम सतर्क है। मुखबिर तंत्र की मदद से शराब कोचियों के खिलाफ अभी से धरपकड़ अभियान तेज कर दिया गया है, ताकि ड्राई डे के दिन अवैध बिक्री पर रोक लगाई जा सके।

    होली पर अंग्रेजी शराब की ज्यादा मांग
    हर साल की तरह इस बार भी होली पर देशी शराब की तुलना में अंग्रेजी शराब की मांग ज्यादा रहने की संभावना है। खासकर मध्यम दर्जे की चर्चित ब्रांड्स की डिमांड अधिक रहती है। इसे देखते हुए सभी दुकानों में ऐसे ब्रांड्स का अतिरिक्त स्टॉक रखा जा रहा है, ताकि बिक्री प्रभावित न हो।

    Post Views: 220

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleRRB ग्रुप D भर्ती 22,195 पदों के लिए आवेदन की आज आखिरी तारीख…
    Next Article 3 मार्च को पहला चंद्र ग्रहण गर्भवती महिलाओं को बरतनी चाहिए ये सावधानी जानिए …
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    ईरान में न्यूक्लियर रेडिएशन का अलर्ट, IAEA के दावे से मचा हड़कंप, इन शहरों को कराना पड़ सकता है खाली…

    March 2, 2026

    ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद रायपुर में विरोध, पैरों से कुचले गए डोनाल्ड ट्रंप और पीएम नेतन्याहू…

    March 2, 2026

    3 मार्च को पहला चंद्र ग्रहण गर्भवती महिलाओं को बरतनी चाहिए ये सावधानी जानिए …

    March 2, 2026

    RRB ग्रुप D भर्ती 22,195 पदों के लिए आवेदन की आज आखिरी तारीख…

    March 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ईरान में न्यूक्लियर रेडिएशन का अलर्ट, IAEA के दावे से मचा हड़कंप, इन शहरों को कराना पड़ सकता है खाली…
    • ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद रायपुर में विरोध, पैरों से कुचले गए डोनाल्ड ट्रंप और पीएम नेतन्याहू…
    • 3 मार्च को पहला चंद्र ग्रहण गर्भवती महिलाओं को बरतनी चाहिए ये सावधानी जानिए …
    • होली पर राजधानी में इतने करोड़ से ज्यादा की शराब बिकने का अनुमान, आबकारी विभाग अलर्ट…
    • RRB ग्रुप D भर्ती 22,195 पदों के लिए आवेदन की आज आखिरी तारीख…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?