Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आजउत्तर भारत में गर्मी का टॉर्चर तो इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट…
    समाचार

    आजउत्तर भारत में गर्मी का टॉर्चर तो इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट…

    By Tv36 HindustanMarch 6, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। फिलहाल पश्चिमी और उत्तरी भारत में सर्दी लगभग खत्म होती दिखाई दे रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने नौ राज्यों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर अभी जारी रहने की संभावना जताई गई है।

    दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में लोगों को समय से पहले ही गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक रह सकता है। इसके अलावा हवा की रफ्तार कम रहने के कारण वायु गुणवत्ता भी खराब हो सकती है।

    उत्तर प्रदेश का मौसम
    मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में भी फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान तेज धूप और बढ़ती गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, अयोध्या, लखनऊ, देवरिया और गोरखपुर जैसे शहरों में तापमान बढ़ने की संभावना है।

    बिहार में बादलों की संभावना
    बिहार में मौसम विभाग ने आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। 11 मार्च को पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और खगड़िया में बारिश होने की संभावना जताई गई है, जबकि बाकी इलाकों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

    पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट
    मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर मौसम बदल सकता है। यहां बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल और उत्तरकाशी में बादल छाए रहने की संभावना है।

    इन राज्यों में आंधी और बारिश की चेतावनी
    मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के उपहिमालयी क्षेत्रों, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी मौसम खराब हो सकता है। कांगड़ा, चंबा, शिमला और मनाली में 7 मार्च तक बारिश होने का अनुमान है।

    मध्य प्रदेश और राजस्थान का मौसम
    मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं राजस्थान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसकी वजह से कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं चल सकती हैं।

    Post Views: 100

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur today Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleखरमास की एंट्री इस तारीख से रुक जाएंगे मांगलिक कार्य, जानें ये नियम…
    Next Article ईरान-अमेरिका जंग के बीच भारत को बड़ी राहत, ट्रंप ने दी इतने दिनों तक रूस से तेल खरीदने की छूट…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    वायुसेना का लड़ाकू विमान क्रैश, दो जांबाज पायलट शहीद…

    March 6, 2026

    यहां से एक क्लिक में मिलेगा भारत-न्यूज़ीलैंड फाइनल मैच का टिकट, जानिए स्टेडियम में न ले जाएं ये 5 चीजें…

    March 6, 2026

    आजउत्तर भारत में गर्मी का टॉर्चर तो इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट…

    March 6, 2026

    ईरान-अमेरिका जंग के बीच भारत को बड़ी राहत, ट्रंप ने दी इतने दिनों तक रूस से तेल खरीदने की छूट…

    March 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • वायुसेना का लड़ाकू विमान क्रैश, दो जांबाज पायलट शहीद…
    • यहां से एक क्लिक में मिलेगा भारत-न्यूज़ीलैंड फाइनल मैच का टिकट, जानिए स्टेडियम में न ले जाएं ये 5 चीजें…
    • आजउत्तर भारत में गर्मी का टॉर्चर तो इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट…
    • ईरान-अमेरिका जंग के बीच भारत को बड़ी राहत, ट्रंप ने दी इतने दिनों तक रूस से तेल खरीदने की छूट…
    • आजउत्तर भारत में गर्मी का टॉर्चर तो इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?