नई दिल्ली:– अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ा बयान देते हुए कहा है कि ईरान के साथ अब किसी भी तरह का समझौता तभी होगा जब वह बिना शर्त आत्मसमर्पण (Unconditional Surrender) करेगा।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इसके बाद ईरान में एक बेहतर और स्वीकार्य नेता के चयन की प्रक्रिया होगी और अमेरिका अपने सहयोगियों के साथ मिलकर ईरान को विनाश के कगार से निकालने का काम करेगा।
ट्रंप के इस बयान से यह अटकलें तेज हो गई हैं कि अमेरिका ईरान की राजनीतिक व्यवस्था में भी दखल देना चाहता है और वहां अपनी पसंद का नेतृत्व देखना चाहता है, जिससे दोनों देशों के बीच टकराव और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
