Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बिना काटे इस तरह करें मीठे पपीते की पहचान, जान लें ये आसान तरीका…
    समाचार

    बिना काटे इस तरह करें मीठे पपीते की पहचान, जान लें ये आसान तरीका…

    By Tv36 HindustanMarch 8, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– पपीता सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को फायदे पहुंचाते हैं। रोजाना पपीते का सेवन करने से चेहरे पर चमक आती है और दाग-धब्बे जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। पपीते में पाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। लोगों को मीठा पपीता खूब पसंद आता है, लेकिन कई बार लोग मार्केट से पपीता तो खरीदते हैं लेकिन स्वाद में वो मीठा नहीं लगता। ऐसे में अगर आप भीा हमेशा मीठा पपीता खरीदना चाहते हैं तो यहां हम आपको कुछ आसान ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप मीठा पपीता खरीद सकते हैं। ।

    रंग पर ध्यान दें
    पूरा पीला या नारंगी: अगर पपीता पूरी तरह से पीला या हल्का नारंगी है, तो वह पक चुका है।

    हल्की धारियां: अगर पपीता हरा है लेकिन उस पर पीले रंग की रेखाएं या धब्बे दिख रहे हैं, तो इसका मतलब है कि वह पेड़ पर पकना शुरू हो गया था और मीठा होगा।

    गहरा हरा: पूरी तरह गहरे हरे रंग का पपीता कच्चा होता है और वह काटने पर फीका निकल सकता है।

    1. छूकर चेक करें
      पपीते को हल्के हाथ से दबाकर देखें। अगर वह हल्का नरम है, तो वह खाने के लिए तैयार है। वहीं अगर पपीता पत्थर जैसा सख्त है, तो वह कच्चा है। अगर पपीता बहुत ज्यादा पिलपिला है, तो वह अंदर से सड़ चुका हो सकता है।
    2. सुगंध से पहचाने
      पपीते के ऊपरी हिस्से के पास से सूंघें। अगर वहां से भीनी-भीनी मीठी खुशबू आ रही है, तो पपीता एकदम मीठा निकलेगा। अगर कोई खुशबू नहीं आ रही, तो वह फीका हो सकता है। अगर बहुत तीखी या शराब जैसी गंध आए, तो समझ लें कि वह ज्यादा पक गया है।
    3. छिलके की चमक और बनावट
      पपीते का छिलका चिकना और चमकदार होना चाहिए। छिलके पर बहुत ज्यादा झुर्रियां या गहरे काले धब्बे इस बात का संकेत हैं कि पपीता पुराना हो चुका है। हालांकि, छोटे-छोटे भूरे धब्बे होना सामान्य है और यह अक्सर मिठास की निशानी होते हैं।

    वजन चेक करें
    देखने में जो पपीता छोटा लगे लेकिन उठाने में अपनी साइज के हिसाब से भारी महसूस हो, वह रसीला और अच्छी तरह से पका हुआ होता है।

    Post Views: 535

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleचन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय…
    Next Article वर्ल्ड कप फाइनल के दिन पृथ्वी शॉ ने की सगाई, जानें आखिर ये कौन है आकृति अग्रवाल…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    ब्राउन ब्रेड या व्हाइट ब्रेड, कौन है ज्यादा हेल्दी अगर आप भी है कंफ्यूज तो पढ़ें ये रिपोर्ट…

    May 25, 2026

    हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस संगठन ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, की ये मांग….

    May 25, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक कल, इन महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मुहर…

    May 25, 2026

    मध्य प्रदेश में नौतपा की शुरुआत, 4 दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, इन जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी…

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ब्राउन ब्रेड या व्हाइट ब्रेड, कौन है ज्यादा हेल्दी अगर आप भी है कंफ्यूज तो पढ़ें ये रिपोर्ट…
    • हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस संगठन ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, की ये मांग….
    • साय कैबिनेट की बैठक कल, इन महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मुहर…
    • मध्य प्रदेश में नौतपा की शुरुआत, 4 दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, इन जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी…
    • पद्म विभूषण से सम्मानित होंगे धर्मेंद्र, भावुक हुईं हेमा मालिनी बोलीं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?