Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राजधानी में फिर से विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी में AAP, संजय सिंह ने उठाई मांग, सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप…
    समाचार

    राजधानी में फिर से विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी में AAP, संजय सिंह ने उठाई मांग, सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप…

    By Tv36 HindustanMarch 9, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:–;आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने एक ऐसा बयान दिया है, जो ‘आप’ की राजनीतिक चाल माना जा रहा है। संजय सिंह ने दिल्ली में दोबारा चुनाव कराने की मांग उठाई है और साथ ही उन्होंने पीएम मोदी और लोकसभा स्पीकर पर निशाना भी साधा है। उन्होंने कहा है कि एक प्रचंड बहुमत की सरकार गिराने की साजिश रची गई और आम आदमी पार्टी के मंत्री नेताओं को जेल भेजा गया।

    इसके अलावा उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक सिटिंग सीएम को जेल भेजकर हमारे खिलाफ दुष्प्रचार किया गया, इस लिए इस सरकार को भंग कर फिर से दिल्ली में चुनाव कराए जाए जिससे दिल्ली की जनता सही चुनाव कर सके।

    पीएम मोदी को लेकर क्या कहा?
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए संजय सिंह ने कहा कि मिडिल ईस्ट तनाव के बीच पीएम मोदी के दोस्त अडानी ने अवसर ढूंढ लिया और गैस के दाम तीन गुना बढ़ा दिए हैं और आगे चलकर तेल के दाम भी बढ़ेंगे। उन्होंने साफ कहा कि यह सब पीएम मोदी की वजह से हो रहा है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा हालात देश को महंगाई की तरफ ले जा रहे हैं। ईरान से रिश्ते खराब होने पर महंगाई और ज्यादा बढ़ रही है।

    ओम बिरला के खिलाफ क्या कहा?
    विपक्ष द्वारा लाए जा रहे ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का संजय सिंह ने समर्थन किया और कहा कि आम आदमी पार्टी विपक्ष के साथ खड़ी है और इस अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करती है। गौरतलब है कि ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर विपक्ष ने लोकसभा के 118 सांसदों के दस्तखत करवाए हैं और ओम बिरला के खिलाफ जमकर माहौल बनाने की कोशिश भी की है।

    आप की राजनीतिक चाल
    संजय सिंह का बयान ऐसे समय में आया है जब कुछ ही दिन पहले दिल्ली के शराब घोटाले मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को बरी किया गया है। ऐसे में आम आदमी पार्टी पूरी कोशिश में है कि कैसे ना कैसे करके दिल्ली में भाजपा के खिलाफ माहौल बनाया जाए जिससे आगे की राजनीति में ‘आप’ का वर्चस्व मजबूत हो।

    Post Views: 265

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article301 रैंक वाली कौन आखिरकार UPSC ने बता दी असलियत, जानिए किसका दावा निकला फर्जी…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    301 रैंक वाली कौन आखिरकार UPSC ने बता दी असलियत, जानिए किसका दावा निकला फर्जी…

    March 9, 2026

    अब लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी और 200 MP कैमरा वाला धांसू स्मार्टफोन, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स…

    March 9, 2026

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई घायल, अमेरिका और इजराइल ने खाई थी मारने की कसम, अब तक इतनेलोगों की मौत…

    March 9, 2026

    काले धुएं में घुट रही रायपुर की सांसें, कुंभकरण की नींद में पर्यावरण विभाग — किसके संरक्षण में चल रहा ‘धुआं खेल’?”

    March 9, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राजधानी में फिर से विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी में AAP, संजय सिंह ने उठाई मांग, सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप…
    • 301 रैंक वाली कौन आखिरकार UPSC ने बता दी असलियत, जानिए किसका दावा निकला फर्जी…
    • अब लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी और 200 MP कैमरा वाला धांसू स्मार्टफोन, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स…
    • ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई घायल, अमेरिका और इजराइल ने खाई थी मारने की कसम, अब तक इतनेलोगों की मौत…
    • काले धुएं में घुट रही रायपुर की सांसें, कुंभकरण की नींद में पर्यावरण विभाग — किसके संरक्षण में चल रहा ‘धुआं खेल’?”
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?