रायपुर :– विश्व किडनी दिवस के अवसर पर वी वाय हॉस्पिटल, रायपुर द्वारा किडनी संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 150 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच का लाभ उठाया।

इस अवसर पर हॉस्पिटल के किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीत चौधरी (MBBS, MD, DM) द्वारा मरीजों को किडनी से जुड़ी समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा आवश्यक जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

शिविर के दौरान किडनी से संबंधित जांचों पर 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट भी प्रदान की गई, जिसका मरीजों ने लाभ उठाया। शिविर का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रखा गया था।

अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि किडनी की बीमारियों के प्रति जागरूक रहें तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराते रहें, जिससे गंभीर बीमारियों से बचाव संभव हो सके।

वी वाय हॉस्पिटल छत्तीसगढ़ शासन, आयुष्मान भारत योजना तथा सभी प्रमुख इंश्योरेंस संस्थाओं से मान्यता प्राप्त है।

अधिक जानकारी के लिए हेल्पडेस्क नंबर: 0771-4622222 पर संपर्क करें।
