नई दिल्ली:– इंडिगो एयरलाइन ने मध्य पूर्व में बदलती परिस्थितियों के मद्देनजर 16 मार्च 2026 से 28 मार्च 2026 तक अपने ऑपरेशन्स में सावधानीपूर्वक बदलाव किए हैं। इस अवधि में एयरलाइन कुल 252 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करेगी।
शेड्यूल के अनुसार, सऊदी अरब के लिए/वहाँ से 126 साप्ताहिक उड़ानें, ओमान के लिए/वहाँ से 28 साप्ताहिक उड़ानें और UAE के लिए/वहाँ से 98 साप्ताहिक उड़ानें संचालित की जाएंगी। इंडिगो ने बताया कि यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और सेवा सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।
एयरलाइन का कहना है कि इंडिगो लगभग अपने नियमित शेड्यूल पर वापस आ गया है और यात्री सामान्य समय पर उड़ानों का लाभ उठा सकते हैं। यात्रा से जुड़े किसी भी अपडेट के लिए यात्रियों को एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप चेक करने की सलाह दी गई है।


