नई दिल्ली:– मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल शाह ने बताया कि भारत जल्द ही अपने सस्ते ह्यूमनॉइड रोबोट तैयार करेगा जो दुनिया के महंगे रोबोट्स को कड़ी टक्कर देंगे।
कॉन्क्लेव के मंच पर उनके साथ दो रोबोट भी मौजूद थे, जिनका नाम G-1 है। ये रोबोट चीन में डेवलप किए गए हैं लेकिन इन्हें भारत में प्रोग्राम किया गया है। राहुल शाह ने कहा कि उनका उद्देश्य इन रोबोट्स को सीधे बेचने का नहीं बल्कि देश के एजुकेशन संस्थानों तक पहुंचाना है, ताकि छात्र इन्हें देखकर प्रेरित हों और नई टेक्नोलॉजी विकसित करें।
उन्होंने बताया कि आने वाले 3 से 5 साल में मेड इन इंडिया ह्यूमनॉइड रोबोट भारतीय बाजार में दिखाई देंगे और कीमत के मामले में अन्य देशों के रोबोट्स से काफी सस्ते होंगे, यहां तक कि एक चौथाई कीमत पर भी उपलब्ध हो सकते हैं।
मंच पर मौजूद रोबोट्स ने लोगों को चौंकाते हुए डांस और कुंगफू भी करके दिखाया। राहुल शाह ने बताया कि रोबोट को डांस सिखाने के लिए करीब 10 दिन की कोडिंग करनी पड़ी। कार्यक्रम के दौरान एक रोबोट से जब पूछा गया कि क्या उसे इंसान पसंद हैं, तो उसने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि उसे ‘हां’ कहने के लिए प्रोग्राम किया गया है, लेकिन WhatsApp फॉरवर्ड देखने के बाद इंसानों को पसंद करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है।
