Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, अगले माह में मिलेगा तिगुना अनाज सरकार का बड़ा फैसला…
    समाचार

    राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, अगले माह में मिलेगा तिगुना अनाज सरकार का बड़ा फैसला…

    By Tv36 HindustanMarch 20, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– सरकार गरीबी रेखा के नीचे आने वाले सभी लोगों को मुफ्त में राशन मुहैया कराती है। इस बीच केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के सभी राशन कार्ड धारकों को अप्रैल महीने में तिगुना अनाज देने का ऐलान किया है। केंद्र सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने इसकी जानकारी दी है।

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, ‘अप्रैल में सभी लाभार्थियों को तीन महीने (अप्रैल, मई और जून 2026) का राशन एक साथ मिलेगा। इसके लिए सभी लाभार्थी अपनी नजदीकी राशन दुकान से निर्धारित समय पर राशन प्राप्त कर सकते हैं।’ आपको बता दें कि सरकार ने फिलहाल इसके पीछे कोई ठोस कारण नहीं बताया है।

    41 लाख फर्जी राशन कार्ड खत्म
    इससे पहले सरकार ने मंगलवार को संसद को बताया कि वर्ष 2025 में 41.41 लाख अपात्र राशन कार्ड खत्म किए गए। राज्यसभा में खाद्य राज्य मंत्री निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया ने बताया कि हरियाणा में सर्वाधिक लगभग 13.43 लाख राशन कार्ड, राजस्थान में 6.05 लाख, उत्तर प्रदेश में 5.97 लाख, पश्चिम बंगाल में 3.74 लाख और मध्य प्रदेश में 2.60 लाख अपात्र राशन कार्ड खत्म किए गए।

    बंभानिया ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में प्रौद्योगिकी के उपयोग के परिणामस्वरूप सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए अपात्र राशन कार्डों को खत्म करने में सफलता हासिल की है।

    उनके अनुसार, वर्ष 2025 में कुल 41.41 लाख फर्जी राशन कार्ड खत्म किए गए, जबकि 2024 में यह संख्या 48.85 लाख और 2023 में 41.99 लाख थी। बंभानिया ने बताया कि पीडीएस में चल रहे सुधारों के तहत सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राशन कार्ड और लाभार्थियों के आंकड़ों का पूरी तरह डिजिटलीकरण किया जा चुका है।

    देश की लगभग सभी उचित मूल्य की दुकानों (एफपीएस) को खाद्यान्न वितरण के लिए इलेक्ट्रॉनिक ”प्वाइंट ऑफ सेल” (ईपीओएस) उपकरणों की स्थापना के माध्यम से स्वचालित किया गया है।

    इसके अलावा, 99.2 प्रतिशत लाभार्थियों को आधार से जोड़ा जा चुका है और 98.75 प्रतिशत खाद्यान्न वितरण आधार आधारित बायोमेट्रिक सहित डिजिटल प्रमाणीकरण के माध्यम से किया जा रहा है।

    मंत्री ने कहा, “पीडीएस का डिजिटलीकरण दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है, ताकि वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित हो सके और खाद्यान्न की चोरी आदि का समाधान किया जा सके।”

    Post Views: 335

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइनकम टैक्स रुल का अधिसूचना जारी, इस दिन से लागू होंगे नए नियम, जानिए …
    Next Article पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी, जानें आपके शहर का ताजा ताजा नया रेट…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    महंगा पेट्रोल vs सस्ता पेट्रोल, प्रीमियम और नॉर्मल में क्या है फर्क आपकी कार के लिए ये जरूरी…

    March 20, 2026

    इन 9 दिन के उपवास में भी चेहरे पर नहीं दिखेगी थकान व्रत के ये 4 सुपरफूड्स आपको रखेंगे दिनभर एनर्जेटिक…

    March 20, 2026

    युवाओं को ‘पॉकेट मनी’, महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये, TMC ने जारी किया नया घोषणापत्र…

    March 20, 2026

    ये 8 प्रकार के औषधीय पौधे जिन्हें आप घर पर उगा सकते हैं…

    March 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • महंगा पेट्रोल vs सस्ता पेट्रोल, प्रीमियम और नॉर्मल में क्या है फर्क आपकी कार के लिए ये जरूरी…
    • इन 9 दिन के उपवास में भी चेहरे पर नहीं दिखेगी थकान व्रत के ये 4 सुपरफूड्स आपको रखेंगे दिनभर एनर्जेटिक…
    • युवाओं को ‘पॉकेट मनी’, महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये, TMC ने जारी किया नया घोषणापत्र…
    • ये 8 प्रकार के औषधीय पौधे जिन्हें आप घर पर उगा सकते हैं…
    • एक बार आंगनबाड़ी भर्ती फिर शुरू, यहां देखें पूरी डिटेल, 7 अप्रैल तक आवेदन का मौका…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?