
मुंगेली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मदकूदीप मे आयोजित 3दिवसीय घोस शिविर का आज समापन दिवस था जिसमे रायपुर और बिलासपुर के करीब 94 स्वयंसेवक इस घोस शिविर मे भाग लिए घोस के 43 अलग अलग रचना इस कार्यक्रम मे बजाये
इस कार्यक्रम को देखने 5000 से अधिक लोग अलग अलग़ जगहों से पहुँचे संघ प्रमुख मोहन भागवत और महाराज रामस्वरूप त्यागी, छत्तीसगढ़ प्रान्त के संघचालक पुणेद्रु सक्सेना सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे
संघ प्रमुख भागवत ने उद्धबोधन मे कहा की हमारे पूर्वज दुनिया भर मे गये अनेको देश हमारे पूर्वजो ने सत्य दिया हमारे सत्य मे राम विराजते है सत्य मे राम है राम ही सत्य है हम सत्य को जानने वालें लोग है हमें आपने आप को पहचानना होगा भारत अनेकता मे एकता सिखाता है भारत हर किसी को अपनाता है