Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » वनमंडल में करोड़ों का खेल लेमरू हाथी रिजर्व परियोजना में खुला भ्रष्टाचार का पिटारा, कागज़ों में तालाब—जमीन पर घोटाला
    छत्तीसगढ

    वनमंडल में करोड़ों का खेल लेमरू हाथी रिजर्व परियोजना में खुला भ्रष्टाचार का पिटारा, कागज़ों में तालाब—जमीन पर घोटाला

    By Tv36 HindustanMarch 25, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:–कटघोरा वनमंडल एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में है। केंदई वनपरिक्षेत्र में चल रहा लेमरू हाथी रिजर्व विकास परियोजना अब भ्रष्टाचार का बड़ा अड्डा बनते नजर आ रहा है। करोड़ों रुपये की इस महत्वाकांक्षी योजना में भारी अनियमितताओं और खुली लूट के आरोप सामने आए हैं, जिससे पूरे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

    जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025-26 में लेमरू हाथी रिजर्व विकास परियोजना के तहत लगभग 11 तालाबों का निर्माण स्वीकृत किया गया था। इन तालाबों का उद्देश्य जंगल में विचरण कर रहे हाथियों को गर्मी के मौसम में पेयजल उपलब्ध कराना था। लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट दिखाई दे रही है। केंदई वनपरिक्षेत्र के पतुरियाडाँड़ गाँव के जंगल में बनाए गए एक तालाब का मामला सबसे चौंकाने वाला है। इस तालाब के निर्माण के लिए लगभग 16 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे, लेकिन मौके पर हालात देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि मुश्किल से 2 लाख रुपये भी खर्च नहीं किए गए। ग्रामीणों का आरोप है कि पहले से मौजूद एक छोटे नाले को ही थोड़ा-बहुत बदलकर उसे “तालाब” का रूप दे दिया गया।

    ग्रामीणों ने बताया कि यह पूरा काम महज एक सप्ताह के भीतर निपटा दिया गया। हैरानी की बात यह है कि मजदूरों को काम देने के बजाय जेसीबी और ट्रैक्टर का उपयोग किया गया, जबकि सरकारी रिकॉर्ड में मजदूरों से कार्य कराए जाने का उल्लेख किया गया है। जंगल से ही पत्थर निकालकर काम चलाया गया, जिससे लागत और भी कम कर दी गई। स्थिति और भी गंभीर तब नजर आती है जब यह तथाकथित तालाब पानी तक नहीं रोक पा रहा है। वर्तमान में यह पूरी तरह सूखा पड़ा है, जिससे स्पष्ट है कि निर्माण कार्य न केवल अधूरा है बल्कि पूरी तरह से लापरवाही और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है।

    इस पूरे मामले में केंदई वनपरिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक दुबे की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। जब उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने न तो फोन उठाया और न ही वापस कॉल किया। उनकी चुप्पी कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है। बताया जा रहा है कि यह मामला अकेला नहीं है। केंदई वनपरिक्षेत्र में बीते वर्षों में भी कई कार्यों में भारी भ्रष्टाचार की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में ऐसे कई और घोटालों का खुलासा हो सकता है।

    अब सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा? जंगल, वन्यजीव और जनता के हितों से जुड़े इस बड़े घोटाले ने पूरे सिस्टम की पारदर्शिता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

    Post Views: 500

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमिडिल ईस्ट में महायुद्ध के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, ये नहीं होंगे शामिल…
    Next Article वनमंडल में करोड़ों का खेल लेमरू हाथी रिजर्व परियोजना में खुला भ्रष्टाचार का पिटारा, कागज़ों में तालाब—जमीन पर घोटाला
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में आवेदनों के त्वरित निराकरण से लोगों को मिल रही ये राहत…

    June 24, 2026

    वन मंत्री श्री केदार कश्यप की पहल से इस टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी…

    June 24, 2026

    सुबह-सुबह जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जाने आपके शहर में कितना बदला भाव…

    June 24, 2026

    क्या आप भी पी रहे हैं पर्याप्त पानी ये 6 संकेत बताएंगे शरीर में डिहाइड्रेशन के लक्षण…

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में आवेदनों के त्वरित निराकरण से लोगों को मिल रही ये राहत…
    • वन मंत्री श्री केदार कश्यप की पहल से इस टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी…
    • सुबह-सुबह जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जाने आपके शहर में कितना बदला भाव…
    • क्या आप भी पी रहे हैं पर्याप्त पानी ये 6 संकेत बताएंगे शरीर में डिहाइड्रेशन के लक्षण…
    • प्रदेश में यूसीसी पर मिले 9.5 लाख सुझाव, मुस्लिम महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा किया समर्थन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?