नई दिल्ली:– पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में LPG सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में बदलाव को लेकर कई दावे किए जा रहे थे। चर्चा थी कि सरकार ने गैस बुकिंग के लिए दिनों की संख्या बदल दी है। अब इन तमाम खबरों पर सरकार ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी कर सच्चाई सामने रख दी है।
क्या था दावा?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों में कहा जा रहा था कि अब अलग-अलग श्रेणियों के लिए बुकिंग का समय अलग होगा। दावा किया गया कि सामान्य उपभोक्ताओं को 35 दिन और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को 45 दिन तक इंतज़ार करना होगा।
सरकार ने क्या कहा? सरकार ने इन खबरों को पूरी तरह भ्रामक और गलत करार दिया है। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि बुकिंग के नियमों में ऐसा कोई नया बदलाव नहीं किया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि शहरों के लिए पुराने नियम के अनुसार बुकिंग का अंतराल 25 दिन तय है। वही गांवों के लिए: ग्रामीण क्षेत्रों में यह अंतराल 45 दिन का है। यह नियम सभी उपभोक्ताओं पर समान रूप से लागू होता है और इसमें किसी विशेष कैटेगरी के लिए अलग से दिन तय नहीं किए गए हैं।
जल्दी बुकिंग करने पर क्या होगा?
यदि कोई उपभोक्ता तय समय सीमा से पहले सिलेंडर बुक करने की कोशिश करता है, तो बुकिंग सिस्टम उसे ऑटोमैटिक ब्लॉक कर देगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज मार्ग बाधित है, जिससे वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है।
