नई दिल्ली:– शुरू होने से पहले ही टिकटों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, जहां कर्नाटक विधानसभा में सत्ता और विपक्ष दोनों के विधायकों ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) पर तीखा हमला बोला है। विपक्ष के नेता आर. अशोका ने आरोप लगाया कि KSCA को 16.32 एकड़ ज़मीन मात्र ₹1600 प्रति माह के नाममात्र किराए पर दी गई, लेकिन अब वही संस्था मैच के टिकटों के लिए हजारों रुपये वसूल रही है,
जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने यहां तक कहा कि KSCA के पास करोड़ों की संपत्ति है और फिर भी जनता और जनप्रतिनिधियों से इस तरह पैसे लेना “लूट” के समान है, जबकि सरकार ऐसे संस्थान के लिए नया स्टेडियम बनाने की सोच रही है। विधानसभा में कई विधायकों ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि उन्हें VIP होने के बावजूद टिकट के लिए लाइन में लगना पड़ता है,
जो उनके पद का अपमान है, और मांग की कि उन्हें और उनके परिवार के लिए कम से कम चार टिकट सुनिश्चित किए जाएं। इस पर विधानसभा अध्यक्ष यू. टी. खादर ने सुझाव दिया कि सरकार को KSCA के साथ इस मुद्दे पर बातचीत कर समाधान निकालना चाहिए। वहीं उप-मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने आश्वासन दिया कि वे KSCA अध्यक्ष से बात कर इस मामले को सुलझाएंगे और विधायकों की मांग को उचित मंच तक पहुंचाएंगे। बाद में कांग्रेस विधायक विजयानंद कशप्पनवर ने भी इस मांग को दोहराते हुए कहा कि विधायक VIP होते हैं और उन्हें टिकट के लिए लाइन में खड़ा करना सही नहीं है, जिससे यह मुद्दा अब राजनीतिक बहस का बड़ा विषय बन गया है।
