Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » एक कचौड़ी, एक समोसा अब गैस पर नहीं भरोसा’, LPG संकट पर दिग्गज ने कसा तंज…
    समाचार

    एक कचौड़ी, एक समोसा अब गैस पर नहीं भरोसा’, LPG संकट पर दिग्गज ने कसा तंज…

    By Tv36 HindustanMarch 26, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– मिडिल ईस्ट में ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच जारी तनाव के चलते भारत में एलपीजी गैस की दिक्कतों के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें गैस की संभावित समस्या का पता चला था, तभी उन्होंने लोगों को बोल दिया था कि कंडे, लकड़ी, अंगीठी तैयार कर लो, मगर आप लोगों ने मेरा कहना नहीं माना।

    अखिलेश यादव ने आगे कहा कि हमने तो अपने घर में मिट्टी के दो चूल्हे मंगवा लिए हैं क्योंकि गैस की तो सबको दिक्कत आएगी। उनका कहना था कि अगर यह समस्या कुछ दिनों या महीनों तक रहती है, तो लोगों को वैकल्पिक तरीकों से ही खाना बनाना पड़ेगा।

    ‘हमने अपना इंतजाम कर लिया’
    सपा प्रमुख ने अपने बयान में आगे यह भी कहा कि ये दिक्कत आपको भी आएगी और हमें भी, इसलिए हमने तो अपने यहां लकड़ी से, कोयले से खाना बनाने का इंतजाम कर लिया है। वहीं अगर ये दिक्कत एक, दो या तीन महीने तक रही तो हम सबको इसी तरीके से खाना बनाना पड़ेगा।

    ‘हर वर्ग पर इस समस्या का असर’
    अखिलेश यादव ने आगे कहा कि इस समस्या का असर समाज के हर वर्ग पर पड़ेगा, चाहे वह ‘छात्र हों, कारोबारी हों या व्यापारी हो’। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से सबसे बड़ी दिक्कत छात्रों के साथ, गरीबों के साथ और जो डेली अपना काम करते हैं उनको होगी। क्योंकि इन लोगों में से कोई चाट तो कोई मोमोज, मैगी या नूडल्स बनाकर बेचता है।

    एक कचौड़ी, एक समोसा गैस पर नहीं भरोसा
    उनके लिए यह स्थिति और भी कठिन हो जाएगी, क्योंकि उनका पूरा काम गैस पर निर्भर करता है और वे ऐसे में कैसे अपना रोजगार चलाएंगे। इसके बाद अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि ‘एक कचौड़ी, एक समोसा गैस पर नहीं भरोसा’ और संकेत दिया कि अगर स्थिति बिगड़ती है तो आम लोगों को एक-एक करके कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

    ‘हमारे नेताओं को बदनाम कर रही बीजेपी’
    इसके अलावा अखिलेश यादव ने ब्लैक में बिक रहे गैस सिलेंडरों के मुद्दे को भी उठाया और आरोप लगाया कि ऐसे समय में कुछ लोग ज्यादा दामों पर एलपीजी सिलेंडर बेच रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बदनाम करने के लिए बीजेपी ने उनके एक नेता सुरेंद्र कुमार उर्फ सोनू कनौजिया को पकड़ लिया, जबकि उनकी पत्नी मंजू कनौजिया के नाम पर भारत गैस की एजेंसी है।

    Post Views: 405

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमुख्यमंत्री साय से गोवा के खेल एवं जनजातीय कल्याण मंत्री श्री रमेश तावड़कर की सौजन्य भेंट…
    Next Article तनाव बन सकता है हार्ट अटैक की वजह दिल को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये 3 बेस्ट आदतें…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    पेट्रोल-डीजल की कीमत इतनी बढ़ सकती है इस एजेंसी की चेतावनी, दूध से लेकर कपड़े तक होंगे महंगे…

    June 4, 2026

    तुलसी का पानी पीने से मिलते हैं सेहत को ये फायदे, यहां जानिए…

    June 4, 2026

    मुख्यमंत्री 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के इन बच्चों को करेंगे सम्मानित…

    June 4, 2026

    बड़ी खबर प्रदेश में 9 डॉक्टरों की डिग्री निकली फर्जी, FIR दर्ज, जानें पूरा मामला…

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पेट्रोल-डीजल की कीमत इतनी बढ़ सकती है इस एजेंसी की चेतावनी, दूध से लेकर कपड़े तक होंगे महंगे…
    • तुलसी का पानी पीने से मिलते हैं सेहत को ये फायदे, यहां जानिए…
    • मुख्यमंत्री 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के इन बच्चों को करेंगे सम्मानित…
    • बड़ी खबर प्रदेश में 9 डॉक्टरों की डिग्री निकली फर्जी, FIR दर्ज, जानें पूरा मामला…
    • DRDO ने निकाली पेड इंटर्नशिप का मौका छात्रों को मिलेगा इतने हजार स्टाइपेंड…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?