Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » PM मोदी आज करेंगे इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, यहां देखें अंदर की पहली झलक…
    राष्ट्रीय

    PM मोदी आज करेंगे इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, यहां देखें अंदर की पहली झलक…

    By Tv36 HindustanMarch 28, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– इंतजार अब खत्म होने जा रहा है, और जेवर एक नया इतिहास रचने की तैयारी में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही कार्गो टर्मिनल का लोकार्पण और विमानों की मरम्मत के लिए बनने वाले एमआरओ (मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ऑपरेशन) सेंटर की आधारशिला भी रखी जाएगी। हालांकि फिलहाल यहां से उड़ानों की शुरुआत नहीं होगी। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसके लिए तीन बड़े पंडाल तैयार किए गए हैं और करीब दो लाख लोगों के आने की संभावना है।

    शुरुआती चरण में इस एयरपोर्ट से केवल दिन के समय घरेलू और कार्गो उड़ानें ही संचालित होंगी। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के शुरू होने में कुछ समय लग सकता है। यहां से चंडीगढ़, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, अहमदाबाद, जयपुर और अयोध्या जैसे शहरों के लिए सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। रोजाना करीब 65 उड़ानों का संचालन प्रस्तावित है, जबकि रनवे की क्षमता प्रति घंटे 30 टेकऑफ और लैंडिंग की है। शुरुआती सेवाएं इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस और आकासा एयरलाइंस द्वारा दी जाएंगी।

    उद्घाटन समारोह में कौन-कौैन होगा शामिल?
    कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री पहले टर्मिनल भवन का निरीक्षण करेंगे और दोपहर करीब 12 बजे एयरपोर्ट के पहले चरण का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इस चरण पर करीब 11,200 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। एयरपोर्ट में 11 सुरक्षा जांच लेन बनाई गई हैं, जिनमें 9 घरेलू और 2 अंतरराष्ट्रीय हैं। टर्मिनल भवन का क्षेत्रफल 1,38,000 वर्ग मीटर है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर 38 मीटर ऊंचा और 8 मंजिला है। यहां 28 एयरक्राफ्ट स्टैंड बनाए गए हैं।
    एयरपोर्ट का संचालन यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 40 वर्षों तक किया जाएगा। 3900 मीटर लंबा और 60 मीटर चौड़ा रनवे तैयार किया गया है। भविष्य में 80% क्षमता पूरी होने पर दूसरा रनवे और नया टर्मिनल भी बनाया जाएगा। कुल 25 पार्किंग एप्रन विकसित किए जाएंगे, जिनमें से अभी 9 चालू होंगे।

    20 हजार वाहनों के आने की संभावना
    जनसभा में पहुंचने के लिए आम लोगों का प्रवेश किशोरपुर गांव की ओर से होगा, जहां 5 गेट बनाए गए हैं। वीवीआईपी मेहमान यमुना एक्सप्रेसवे के 32वें किलोमीटर पर बने इंटरचेंज से प्रवेश करेंगे। करीब 20 हजार वाहनों के आने की संभावना को देखते हुए 12 पार्किंग स्थल तैयार किए गए हैं। मेरठ से आगरा तक के लोगों के आने की उम्मीद है।

    दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद से आने वाले लोग टैक्सी या निजी वाहन के जरिए यमुना एक्सप्रेसवे से आसानी से पहुंच सकते हैं। एक्सप्रेसवे के 32वें किलोमीटर से करीब 800 मीटर की दूरी पर एयरपोर्ट स्थित है।

    एयरपोर्ट को DXN कोड दिया गया
    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को DXN कोड दिया गया है, जिसे नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जारी किया है। टिकट बुकिंग के समय यही कोड इस्तेमाल होगा। हालांकि अभी टिकट बुकिंग शुरू नहीं हुई है, लेकिन बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर यह कोड दिखाई देने लगा है।
    एयरपोर्ट का उद्घाटन भले ही आज हो रहा है, लेकिन इसके संचालन की शुरुआत जून तक होने की उम्मीद है। फिलहाल ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी से सुरक्षा योजना की मंजूरी मिलना बाकी है। इसी मंजूरी के बाद टिकट बुकिंग शुरू की जाएगी। एयरलाइंस कंपनियों के साथ समझौते किए जा चुके हैं, लेकिन उड़ानें शुरू होने से पहले औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।

    Post Views: 200

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपश्चिम एशिया संकट पर PM की बड़ी बैठक, मुख्यमंत्रियों को सख्त निर्देश जमाखोरी पर कड़ी कार्रवाई के आदेश…
    Next Article आखिरी 72 घंटे और 6 नक्सली रेड लाइन की डेडलाइन नजदीक, क्या 31 मार्च से पहले नक्सलमुक्त बनेगा ये राज्य…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    बंगाल चुनाव में भारी बवाल क्या सीएम की ‘रसोई वाली चेतावनी’ पड़ जाएगी भारी चुनाव आयोग सख्त…

    March 28, 2026

    आखिरी 72 घंटे और 6 नक्सली रेड लाइन की डेडलाइन नजदीक, क्या 31 मार्च से पहले नक्सलमुक्त बनेगा ये राज्य…

    March 28, 2026

    पश्चिम एशिया संकट पर PM की बड़ी बैठक, मुख्यमंत्रियों को सख्त निर्देश जमाखोरी पर कड़ी कार्रवाई के आदेश…

    March 28, 2026

    आज का राशिफल आज किस्मत इस पर मेहरबान जानिए सभी 12 राशियों का हाल…

    March 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बंगाल चुनाव में भारी बवाल क्या सीएम की ‘रसोई वाली चेतावनी’ पड़ जाएगी भारी चुनाव आयोग सख्त…
    • आखिरी 72 घंटे और 6 नक्सली रेड लाइन की डेडलाइन नजदीक, क्या 31 मार्च से पहले नक्सलमुक्त बनेगा ये राज्य…
    • PM मोदी आज करेंगे इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, यहां देखें अंदर की पहली झलक…
    • पश्चिम एशिया संकट पर PM की बड़ी बैठक, मुख्यमंत्रियों को सख्त निर्देश जमाखोरी पर कड़ी कार्रवाई के आदेश…
    • आज का राशिफल आज किस्मत इस पर मेहरबान जानिए सभी 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?