Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कुवैती ऑयल टैंकर पर हमला तेल रिसाव का खतरा, समुद्री जीवन और वैश्विक फूड चेन पर बड़ा संकट…
    समाचार

    कुवैती ऑयल टैंकर पर हमला तेल रिसाव का खतरा, समुद्री जीवन और वैश्विक फूड चेन पर बड़ा संकट…

    By Tv36 HindustanMarch 31, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– खाड़ी क्षेत्र में तनाव के बीच दुबई के पास एक बड़े कुवैती क्रूड ऑयल टैंकर “अल सल्मी” पर हुए हमले ने पर्यावरणीय खतरे को बढ़ा दिया है। कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के मुताबिक इस हमले में टैंकर को गंभीर नुकसान पहुंचा और उसमें आग लग गई, जिससे समुद्र में तेल रिसाव की आशंका पैदा हो गई है। घटना दुबई बंदरगाह के नजदीक हुई, जहां आपातकालीन टीमें लगातार आग बुझाने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हैं। राहत की बात यह है कि टैंकर में सवार सभी 24 क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

    तेल रिसाव क्यों है इतना खतरनाक?

    समुद्र में तेल फैलना एक दीर्घकालिक पर्यावरणीय आपदा बन सकता है। जब कच्चा तेल पानी की सतह पर फैलता है, तो वह एक पतली परत बना लेता है जो हवा और पानी के बीच ऑक्सीजन के आदान-प्रदान को रोक देती है।इसका सीधा असर पानी में ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाता है। समुद्री जीवों का दम घुटने लगता है। पूरी फूड चेन (खाद्य श्रृंखला) प्रभावित हो जाती है।

    समुद्री जीवन पर विनाशकारी असर

    तेल रिसाव का सबसे बड़ा असर समुद्री जीवों पर पड़ता है। पक्षी तेल पंखों से चिपक जाता है, जिससे वे उड़ नहीं पाते,डॉल्फिन और व्हेल: शरीर का तापमान नियंत्रित नहीं कर पाते, जिससे मौत हो सकती है। मछलियां और उनके अंडे: जहरीले केमिकल्स से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में मर जाते हैं। छोटे जीवों के खत्म होने से पूरा इकोसिस्टम और फूड चेन असंतुलित हो जाता है।

    पर्यावरण पर लंबे समय तक असर

    तेल सिर्फ सतह तक सीमित नहीं रहता, बल्कि समुद्र की तलहटी में जाकर वर्षों तक बना रह सकता है। इसके कारण कोरल रीफ और मैंग्रोव जंगल नष्ट हो सकते हैं। प्लैंकटन और समुद्री पौधे मर जाते हैं, पानी में सूरज की रोशनी नहीं पहुंचती है। यह प्रभाव कई सालों तक बना रहता है और समुद्री जैव विविधता को गहरा नुकसान पहुंचाता है।

    वैश्विक असर: अर्थव्यवस्था और तेल बाजार

    यह हमला ऐसे समय हुआ है जब ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव पहले से ही चरम पर है। इससे दुनिया के सबसे अहम तेल मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में खतरा और बढ़ गया है।

    संभावित असर:

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में उछाल
    मछली उद्योग और पर्यटन पर भारी नुकसान
    समुद्री भोजन की गुणवत्ता पर असर

    इतिहास से सबक: पहले भी हो चुके हैं बड़े हादसे

    दुनिया ने पहले भी बड़े तेल रिसाव देखे हैं, जैसे डीपवाटर होराइजन हादसा, जिसमें हजारों समुद्री जीव मारे गए थे और पर्यावरण को वर्षों तक नुकसान झेलना पड़ा।

    बचाव और रोकथाम के उपाय

    विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे हादसों को रोकने के लिए डबल-हुल (दोहरी दीवार) वाले टैंकर, बेहतर नेविगेशन सिस्टम, तेज और प्रभावी इमरजेंसी रिस्पॉन्स, अंतरराष्ट्रीय नियमों का सख्ती से पालन जरूरी है, अंतरराष्ट्रीय संगठन जैसे इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन (IMO) इस दिशा में काम कर रहे हैं। दुबई के पास कुवैती टैंकर पर हमला सिर्फ एक सुरक्षा घटना नहीं, बल्कि एक संभावित पर्यावरणीय संकट है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन अगर तेल रिसाव होता है तो इसका असर सिर्फ खाड़ी क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी दुनिया की इकोलॉजी और अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।

    Post Views: 175

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदेश का दूसरा राज्य बना प्रदेश नवजात शिशुओं के लिए शुरू हुई चलता-फिरता ICU एम्बुलेंस, सीएम साय ने दी 370 नई एम्बुलेंसों की सौगात …
    Next Article कल 1 अप्रैल से बदलेंगे काम के नियम, करोड़ों कर्मचारियों की सैलरी से ओवर…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    इस अक्षय तृतीया पर घर जरूर लाएं ये 5 चीजें, माँ लक्ष्मी की कृपा से धन-दौलत कभी नहीं होगी कम…

    March 31, 2026

    12 लाख तक की आय टैक्स-फ्री, बैंकिंग, पैन कार्ड और रेलवे के नियम कल 1 अप्रैल से बदलने जा रही हैं ढेरों चीजें, जानें सब…

    March 31, 2026

    कल 1 अप्रैल से बदलेंगे काम के नियम, करोड़ों कर्मचारियों की सैलरी से ओवर…

    March 31, 2026

    देश का दूसरा राज्य बना प्रदेश नवजात शिशुओं के लिए शुरू हुई चलता-फिरता ICU एम्बुलेंस, सीएम साय ने दी 370 नई एम्बुलेंसों की सौगात …

    March 31, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस अक्षय तृतीया पर घर जरूर लाएं ये 5 चीजें, माँ लक्ष्मी की कृपा से धन-दौलत कभी नहीं होगी कम…
    • 12 लाख तक की आय टैक्स-फ्री, बैंकिंग, पैन कार्ड और रेलवे के नियम कल 1 अप्रैल से बदलने जा रही हैं ढेरों चीजें, जानें सब…
    • कल 1 अप्रैल से बदलेंगे काम के नियम, करोड़ों कर्मचारियों की सैलरी से ओवर…
    • कुवैती ऑयल टैंकर पर हमला तेल रिसाव का खतरा, समुद्री जीवन और वैश्विक फूड चेन पर बड़ा संकट…
    • देश का दूसरा राज्य बना प्रदेश नवजात शिशुओं के लिए शुरू हुई चलता-फिरता ICU एम्बुलेंस, सीएम साय ने दी 370 नई एम्बुलेंसों की सौगात …
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?