छत्तीसगढ़:– के सीनियर नेता को बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी है. वह अमित शाह के प्रवास का काम संभालेंगे. क्योंकि अमित शाह 15 दिन तक बंगाल के प्रवास पर रहने वाले हैं.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी लगातार दूसरे राज्यों के नेताओं को भी जिम्मेदारी सौंप रही है. छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा को भी भाजपा ने बंगाल चुनाव में अहम जिम्मेदारी दी है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि वह बंगाल में लगातार 15 दिनों तक प्रवास करने वाले हैं. वह लगातार बंगाल में इस दौरान प्रचार करेंगे. ऐसे में छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी इस दौरान अमित शाह के साथ रहेंगे. वह पूरे प्रवास का देखेंगे. बता दें कि बीजेपी लगातार उन्हें अहम जिम्मेदारियां सौंप रही है.
अमित शाह के प्रवास का काम देखेंगे विजय शर्मा
पश्चिम बंगाल में बीजेपी के कैंपेन की जिम्मेदारी में विजय शर्मा का अहम रोल होगा. गृह मंत्री अमित शाह 15 दिन जब तक बंगाल प्रवास पर रहेंगे. उनके प्रवास का पूरा कामकाज विजय शर्मा देखेंगे. भाजपा ने इसके लिए पूरी एक कमेटी बनाई है. जिसकी अगुवाई विजय शर्मा करेंगे. अमित शाह 10 अप्रैल के बाद से बंगाल के दौरे पर जाने वाले हैं. वह लगातार 15 दिनों तक अलग-अलग जिलों में प्रवास करेंगे. विजय शर्मा का कहना है कि पार्टी बंगाल में पूरी मेहनत से चुनाव लड़ रही है और बीजेपी जीत हासिल करने वाली है. विजय शर्मा जल्द बंगाल में तैयारियां संभालेंगे.
विजय शर्मा को मिल रही बड़ी जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा को भाजपा लगातार बड़ी जिम्मेदारिया सौंप रही है. हाल ही में उन्हें बिहार में हुए राज्यसभा के लिए भाजपा ने ऑब्जर्वर बनाया था. जहां उन्होंने बखूबी पूरा काम किया था. बिहार में एनडीए ने सभी पांचों राज्यसभा सीटें जीती थी. इसके बाद अब विजय शर्मा को भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भी जिम्मेदारी सौंप दी है. विजय शर्मा को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लगातार जिम्मेदारियां सौंप रहे हैं. वह नितिन नवीन के करीबी माने जाते हैं.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा पूरा जोर लगा रही है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने खुद बंगाल चुनाव की कमान संभाल रखी है. जबकि नितिन नवीन भी लगातार पार्टी के पक्ष में प्रचार में जुटे हैं.
