मध्य प्रदेश:– पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा विशेष रूप से ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष किराये पर बांद्रा टर्मिनस–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज तथा उधना-आगरा कैंट के बीच विशेष किराये पर तीन जोड़ी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार 02200 बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल प्रत्येक शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 5.10 बजे प्रस्थान कर दाहोद (12.43/12.45), रतलाम (2.30/2.40), नागदा (3.43/3.45), उज्जैन (4.55/5.10) व मक्सी(6.00/6.02), होते हुए अगले दिन सुबह पांच बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी। यह ट्रेन चार अप्रैल से 11 जुलाई तक चलेगी।
