Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 30 फीट ऊंचाई से नीचे गिरने से ठेका मजदूर की दर्दनाक मौत…
    छत्तीसगढ

    स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 30 फीट ऊंचाई से नीचे गिरने से ठेका मजदूर की दर्दनाक मौत…

    By Tv36 HindustanApril 4, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:–:भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस-4 में शुक्रवार को ठेका मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। खोमलाल वर्मा (49), निवासी पहंडोर (पाटन), करीब 30 फीट ऊंचाई पर काम कर रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगडऩे से नीचे गिर पड़े। सहकर्मियों ने तत्काल उन्हें बीएसपी के मेन मेडिकल पोस्ट पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर-नौ अस्पताल रेफर किया गया।

    अस्पताल के आईसीयू में भर्ती मजदूर की हालत गंभीर बनी रही और देर शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गिरने से उनके पैर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। घटना के बाद शव को अस्पताल की मरच्यूरी में रख दिया गया है।

    इससे पहले नवंबर 2025 में भी देवेंद्र चंद्राकर की इसी तरह काम के दौरान गिरने से मौत हो चुकी है। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं यह संकेत देती हैं कि सुरक्षा मानकों के पालन में कहीं न कहीं कमी रह जा रही है।

    ठेका श्रमिकों की सुरक्षा पर फोकस जरूरी

    विशेषज्ञों का मानना है कि ऊंचाई पर काम करते समय सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट और अन्य सुरक्षा उपकरणों का उपयोग अनिवार्य होता है। इसके साथ ही सुपरवाइजर की मौजूदगी और सुरक्षित कार्य प्रक्रिया (एसडब्ल्यूपी) का सख्ती से पालन जरूरी है। मौजूदा हादसे के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या इन सभी नियमों का सही तरीके से पालन किया जा रहा था।

    मजदूर संगठनों और कर्मचारियों के बीच यह चर्चा तेज है कि यदि सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया था, तो हादसा कैसे हुआ। वहीं, यदि लापरवाही हुई है, तो जिम्मेदार अधिकारियों और ठेका एजेंसी पर कार्रवाई होनी चाहिए।

    जांच के बाद तय होगी जवाबदेही
    प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि जांच रिपोर्ट में क्या सामने आता है और क्या इस बार जिम्मेदारों पर कार्रवाई होती है या नहीं। लगातार हो रहे हादसों के बीच श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सबसे बड़ी चुनौती बन गई है।

    Post Views: 105

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleममता बनर्जी की 15 साल की सरकार से तंग आ चुके हैं सभी प्रदेशवासी मुख्यमंत्री साय बोले- इस बार पश्चिम बंगाल में बनेगी भाजपा की सरकार…
    Next Article सावधान जूस में ज़हर चौपाटी में बर्फ के भीतर मिला मरा हुआ मेंढक, वीडियो वायरल…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    एक भारत श्रेष्ठ भारत” के तहत राजभवन में मनाया गया 6 राज्य, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, ओडिशा, सहित इन राज्यों का स्थापना दिवस…

    April 4, 2026

    ये साइलेंट किलर बन सकते हैं 5 विटामिन्स इनके बिगड़ते लेवल से हो सकता है शरीर को भारी नुकसान…

    April 4, 2026

    TMC की स्टार प्रचारक लिस्ट जारी, अनुभव और ग्लैमर का जबरदस्त तड़का ये नाम शामिल…

    April 4, 2026

    कृषि छात्रों के लिए एक नया नियम 4 साल तक पौधे की करनी होगी देखरेख, डिग्री के साथ मिलेगा ये सर्टिफिकेट…

    April 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एक भारत श्रेष्ठ भारत” के तहत राजभवन में मनाया गया 6 राज्य, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, ओडिशा, सहित इन राज्यों का स्थापना दिवस…
    • ये साइलेंट किलर बन सकते हैं 5 विटामिन्स इनके बिगड़ते लेवल से हो सकता है शरीर को भारी नुकसान…
    • TMC की स्टार प्रचारक लिस्ट जारी, अनुभव और ग्लैमर का जबरदस्त तड़का ये नाम शामिल…
    • कृषि छात्रों के लिए एक नया नियम 4 साल तक पौधे की करनी होगी देखरेख, डिग्री के साथ मिलेगा ये सर्टिफिकेट…
    • रामायण में रणबीर कपूर का बड़ा सरप्राइज राम के साथ इस किरदार में भी दिखेंगे एक्टर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?