मध्य प्रदेश :– राष्ट्रीय राजमार्ग-46 के इटारसी-बैतूल सेक्शन में 22 किलोमीटर लंबे टाइगर कॉरिडोर को फोर लेन बनाया जाएगा। इटारसी-बैतूल के बीच वन क्षेत्र से गुजरने वाला यह टू लेन मार्ग लंबे समय से खराब स्थिति में है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस मार्ग को फोर लेन विस्तार के लिए 758 करोड़ रुपये की लागत के साथ स्वीकृति दी है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। गड़करी ने अपनी पोस्ट में यह भी कहा कि इस परियोजना में जानवरों के सुरक्षित रूप से सड़क पार करने के लिए 11 खास अंडरपास और ओवरपास बनाए जाएंगे, जिससे आस-पास के वन्यजीव इलाकों में सड़क दुर्घटनाओं और जानवरों की मौत के मामलों में कमी आएगी।
