Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मध्य प्रदेश के ये रेलवे स्टेशन, मॉर्डन लुक के साथ, लग्जरी सुविधाएं…
    मध्य प्रदेश

    एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मध्य प्रदेश के ये रेलवे स्टेशन, मॉर्डन लुक के साथ, लग्जरी सुविधाएं…

    By Tv36 HindustanApril 7, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश:– रेलवे स्टेशनों का स्वरूप तेजी से बदल रहा है. अब यह सिर्फ यात्रा का माध्यम नहीं, बल्कि अपनी आधुनिक सुविधाओं, आकर्षक डिजाइन और बेहतरीन साफ-सफाई के कारण देशभर में खास पहचान बना चुके हैं. कहीं एयरपोर्ट जैसे हाईटेक सुविधा यात्रियों को आकर्षित करती है, तो कहीं राजसी से वास्तुकला और ऐतिहासिक झलक देखने को मिलती है. कुछ स्टेशन धार्मिक थीम और आध्यात्मिक माहौल के लिए जाने जाते हैं, तो कुछ अपनी स्वच्छता और व्यवस्थित प्रबंधन के चलते देशभर में मिसाल बन चुके हैं. इसके साथ ही हरियाली और प्राकृतिक वातावरण से घिरे स्टेशन यात्रियों को सुकून भरा अनुभव देते हैं. इन सभी विशेषताओं के कारण प्रदेश के रेलवे स्टेशन अब सफर को सिर्फ आसान ही नहीं, बल्कि यादगार भी बना रहे और पर्यटन को भी बढ़ावा दे रहे हैं

    राजधानी भोपाल स्थित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन भारत का पहले प्राइवेट रेलवे स्टेशन है. इस एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया गया है, जहां वर्ल्ड क्लास वेटिंग एरिया, फूड कोर्ट, एस्केलेटर और डिजिटल डिसप्ले जैसी सुविधाएं उपलब्ध है. बेहतरीन साफ सफाई और हाईटेक व्यवस्थाओं के कारण यह स्टेशन यात्री को बेहद सुविधाजनक और शानदार अनुभव देता है, जिससे यह देश के सबसे खूबसूरत स्टेशनों में गिना जाता है.

    ग्वालियर रेलवे स्टेशन अपने भव्य और राजसी वास्तुकला के लिए जाना जाता है. इसकी इमारत महल जैसी दिखाई देती है, जिसमें शहर के ऐतिहासिक किलों और शाही विरासत की झलक नजर आती है. बाहरी डिजाइन पारंपरिक और आधुनिक शैली का सुंदर मेल है, जो यात्रियों को आकर्षित करता है. साफ सफाई, सुव्यवस्थित प्लेटफार्म और बेहतर सुविधाएं यात्रियों को आरामदायक अनुभव देती हैं. यही वजह है कि यह स्टेशन सिर्फ यात्रा का केंद्र नहीं बल्कि ग्वालियर की सांस्कृतिक पहचान का अहम हिस्सा भी बन चुका है.

    बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन का रेलवे स्टेशन अपने खास थीम और आकर्षक सजावट के लिए जाना जाता है. इसे महाकाल मंदिर और स्थानीय धार्मिक संस्कृति के रूप में विकसित किया गया है. इसकी झलक स्टेशन की डिजाइन दिखाई देती है. यहां पहुंचते ही श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक माहौल का अनुभव होने लगता है, जिससे यह स्टेशन सिर्फ यात्रा का स्थान नहीं, बल्कि आस्था से जुड़ा एक विशेष अनुभव भी बन जाता है.

    बलपुर रेलवे स्टेशन पुरानी और आधुनिक वास्तुकला का सुंदर मिश्रण प्रस्तुत करता है, जो इस खास बनाता है. स्टेशन का डिजाइन पारंपरिक पहचान को संजोए रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिससे यात्रियों को आरामदायक अनुभव मिलता है. पर्यटन की दृष्टि से भी यह स्टेशन बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां से भेड़ाघाट और नर्मदा नदी जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल आसानी से पहुंच में हैं. यही कारण हा कि यह स्टेशन यात्रियों के लिए सफर के साथ-साथ घूमने की शुरुआत का भी अहम केंद्र माना जाता है.

    पिपरिया रेलवे स्टेशन पचमढ़ी हिल स्टेशन का मुख्य प्रवेश द्वार माना जाता है. यह स्टेशन चारों ओर हरियाली और शांत वातावरण से घिरा हुआ है, जो यात्रियों को सुकून भरा अनुभव देता है. खासतौर पर मानसून के दौरान यहां की प्राकृतिक सुंदरता और भी निखर जाती है, जिससे यह स्थान यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाता है. यही वजह है कि यह स्टेशन सफर के साथ-साथ प्राकृतिक का आनंद लेने का भी बेहतरीन मौका देता है.

    इंदौर रेलवे स्टेशन अपनी बेहतरीन साफ सफाई और उत्कर्ष व्यवस्थाओं के लिए देशभर में पहचान बन चुका है. यह स्टेशन कई बार स्वच्छता के मामले में अवार्ड भी जीत चुका है, जो इसकी उच्च स्तरीय मेंटेनेंस और प्रबंधन को दर्शाता है. स्टेशन का इंटीरियर आकर्षक और व्यवस्थित है, जहां यात्रियों की सुविधा का खास ख्याल रखा गया है. साफ सुथरे प्लेटफार्म, बेहतर वेटिंग एरिया और सुव्यवस्थित सेवाएं सफर को आरामदायक और सहज बनती है, जिस वजह से यह देशमांडू रेलवे स्टेशन (धार के पास) अपने हरियाली और ऐतिहासिक माहौल के लिए जाना जाता है. यह क्षेत्र प्राचीन किलों और ऐतिहासिक इमारत से घिरा हुआ है, जिससे यहां का वातावरण बेहद खास और आकर्षक बन जाता है. प्राकृतिक सुंदरता समृद्ध इतिहास का यह अनोखा संगम यात्रियों को एक अलग अनुभव देता है. यही कारण है इस स्टेशन को नेचर और हेरिटेज का परफेक्ट कांबिनेशन माना जाता.

    के सबसे आदर्श रेलवे स्टेशनों में शामिल है.

    Post Views: 700

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअब खत्म हुआ सस्पेंस एक ही नाम पर मुहर, अमरावती बनी स्थाई राजधानी, देखें पूरी डिटेल…
    Next Article ये चीफ जस्टिस का फोन भी नहीं उठा रहें हैं,सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के मुख्य सचिव को लगाई फटकार, CJI बोले ये बोले…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    एक फिर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल ₹2.50 की नई बढ़ोतरी का अनुमान, रिपोर्ट में दावा…

    June 4, 2026

    प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के नियमों में बदलाव की तैयारी, 5 साल तक वेतन के बदले मिल सकती है एकमुश्त राशि…

    June 4, 2026

    एक बार फिर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल ₹2.50 की नई बढ़ोतरी का अनुमान, रिपोर्ट में दावा…

    June 4, 2026

    महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी, 68.54 लाख महिलाओं के खातों में सीएम ने साय भेजे इतने करोड़ रुपये…

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एक फिर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल ₹2.50 की नई बढ़ोतरी का अनुमान, रिपोर्ट में दावा…
    • प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के नियमों में बदलाव की तैयारी, 5 साल तक वेतन के बदले मिल सकती है एकमुश्त राशि…
    • एक बार फिर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल ₹2.50 की नई बढ़ोतरी का अनुमान, रिपोर्ट में दावा…
    • महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी, 68.54 लाख महिलाओं के खातों में सीएम ने साय भेजे इतने करोड़ रुपये…
    • फिर छिड़ी देशभर में बहस सहमति से सेक्स वर्क अपराध नहीं सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी …
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?