Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नॉन-वर्किंग पॉपुलेशन में बढ़ोतरी से प्रदेश में बढ़ा आर्थिक दबाव…
    छत्तीसगढ

    नॉन-वर्किंग पॉपुलेशन में बढ़ोतरी से प्रदेश में बढ़ा आर्थिक दबाव…

    By Tv36 HindustanApril 7, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ :– Non-Working Population यानी ऐसी आबादी, जो किसी आय अर्जित करने वाली गतिविधि से जुड़ी नहीं है, लगातार बढ़ती जा रही है। इसमें 14 साल तक के बच्चे और 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग शामिल हैं।

    आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय के आंकड़ों के मुताबिक, मार्च 2026 तक राज्य में इस वर्ग की संख्या बढ़कर करीब 1,59,64,759 होने का अनुमान है। जबकि 2011 की जनगणना में यह आंकड़ा 1,33,64,973 था। यह वृद्धि राज्य के लिए एक बड़ी आर्थिक चिंता का संकेत है।

    शहरी जिलों में ज्यादा असर
    रिपोर्ट के अनुसार, शहरी और औद्योगिक जिलों में Non-Working Population सबसे अधिक दर्ज की गई है।

    रायपुर में सबसे ज्यादा करीब 16.68 लाख
    बिलासपुर में 12 लाख से अधिक
    दुर्ग, कोरबा और बलौदाबाजार भी शीर्ष जिलों में शामिल वहीं नारायणपुर और सुकमा जैसे जिलों में यह संख्या अपेक्षाकृत कम है।

    कमाने वालों पर बढ़ रहा बोझ
    जब Non-Working Population बढ़ती है, तो कामकाजी वर्ग पर निर्भरता भी बढ़ जाती है। एक कमाने वाले व्यक्ति को कई लोगों का खर्च उठाना पड़ता है, जिससे उसकी आर्थिक स्थिति पर दबाव बढ़ता है। इसका सीधा असर परिवार की बचत और भविष्य के निवेश पर पड़ता है।

    बचत और विकास पर असर
    परिवार की आय का बड़ा हिस्सा रोजमर्रा की जरूरतों जैसे भोजन और स्वास्थ्य पर खर्च हो जाता है। इससे शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और अन्य जरूरी क्षेत्रों में निवेश कम हो जाता है। लंबे समय में यह राज्य के आर्थिक विकास को प्रभावित करता है।

    सरकार पर बढ़ता वित्तीय दबाव
    Non-Working Population में वृद्धि का असर सरकारी बजट पर भी पड़ता है। सरकार को कल्याणकारी योजनाओं, खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर अधिक खर्च करना पड़ता है।

    इसके चलते विकास परियोजनाओं और बुनियादी ढांचे के लिए उपलब्ध संसाधन कम हो जाते हैं।

    युवाओं के लिए चुनौती
    यदि बड़ी संख्या में युवा कार्य से जुड़े नहीं रहते, तो यह राज्य के लिए ‘डेमोग्राफिक डिविडेंड’ का नुकसान है।

    कौशल की कमी और लंबे समय तक निष्क्रिय रहने से रोजगार के अवसर भी घट जाते हैं, जिससे समस्या और गंभीर हो जाती है।

    राष्ट्रीय स्तर पर स्थिति संतुलित
    हालांकि, अन्य बड़े राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ की स्थिति अभी भी संतुलित मानी जा रही है। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार जैसे राज्यों में आबादी अधिक होने के कारण Non-Working Population का आंकड़ा काफी बड़ा है। इसके बावजूद, छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर अपेक्षाकृत कम है, जो एक सकारात्मक संकेत है।

    टॉप 10 जिले (Non-Working Population)
    रायपुर – 16,68,185
    बिलासपुर – 12,03,022
    दुर्ग – 11,31,110
    बलौदाबाजार – 8,26,584
    कोरबा – 8,06,207
    रायगढ़ – 7,43,799
    महासमुंद – 6,32,569
    कबीरधाम – 5,80,506
    बस्तर – 5,43,076
    बेमेतरा – 5,21,913

    Post Views: 300

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleये चीफ जस्टिस का फोन भी नहीं उठा रहें हैं,सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के मुख्य सचिव को लगाई फटकार, CJI बोले ये बोले…
    Next Article एलपीजी सिलेंडर पर लगता है इतना टैक्‍स, यदि हट जाए तो मिलेगी कितनी राहत…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    ओवरस्पीडिंग व नशे में वाहन चलाने वालों पर अभियान चलाकर कार्रवाई करने- कलेक्टर ने दिए शक्त निर्देश

    June 4, 2026

    पेट्रोल-डीजल की कीमत इतनी बढ़ सकती है इस एजेंसी की चेतावनी, दूध से लेकर कपड़े तक होंगे महंगे…

    June 4, 2026

    तुलसी का पानी पीने से मिलते हैं सेहत को ये फायदे, यहां जानिए…

    June 4, 2026

    मुख्यमंत्री 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के इन बच्चों को करेंगे सम्मानित…

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ओवरस्पीडिंग व नशे में वाहन चलाने वालों पर अभियान चलाकर कार्रवाई करने- कलेक्टर ने दिए शक्त निर्देश
    • पेट्रोल-डीजल की कीमत इतनी बढ़ सकती है इस एजेंसी की चेतावनी, दूध से लेकर कपड़े तक होंगे महंगे…
    • तुलसी का पानी पीने से मिलते हैं सेहत को ये फायदे, यहां जानिए…
    • मुख्यमंत्री 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के इन बच्चों को करेंगे सम्मानित…
    • बड़ी खबर प्रदेश में 9 डॉक्टरों की डिग्री निकली फर्जी, FIR दर्ज, जानें पूरा मामला…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?