छत्तीसगढ़:– यहां नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना होने वाली है. सीएम साय ने खुद इसकी जानकारी अपने एक्स हैंडल पर शेयर की है. मनेंद्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा, गीदम(दंतेवाड़ा) और कुनकुरी(जशपुर) में नए मेडिकल कॉलेजों का निर्माण किया जाएगा.
इन कॉलेजों के गठन से प्रदेश में स्वास्थ्य शिक्षा को नई मजबूती मिलेगी साथ ही साथ चिकित्सा शिक्षा में सीटों का भी विस्तार होगा. सीएम साय ने खुद इसकी जानकारी अपने एक्स हैंडल पर शेयर की है. मनेंद्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा, गीदम(दंतेवाड़ा) और कुनकुरी(जशपुर) में नए मेडिकल कॉलेजों का निर्माण किया जाएगा.
छत्तीसगढ़ को 5 नए मेडिकल कॉलेज की सौगत
छत्तीसगढ़ में मेडिकल शिक्षा को नई दिशा दिखाते हुए साय सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. इस फैसले से छत्तीसगढ़ के करोड़ों मेडिकल स्टूडेंट को फायदा होगा. मनेंद्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा, गीदम और कुनकुरी में मेडिकल कॉलेजों की स्थापना होगी जिससे स्वास्थ्य शिक्षा नई मजबूती मिलेगी और छात्रों को कॉलेजों की खोज में पलायन नहीं करना पड़ेगा. इससे छात्रों को सुविधा मिलेगी और राज्य में चिकित्सा शिक्षा का विस्तार
होगा.
प्रत्येक कॉलेज में होंगी इतनी सीटें
जानकारी के मुताबिक, प्रत्येक कॉलेज में एमबीबीएस की 50 सीटें होंगी. इससे छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 250 सीटें बढ़ जाएंगी. फिलहाल प्रदेश में 10 सरकारी मेडिकल कॉलेज मौजूद हैं और इनमें 1430 एमबीबीएस सीटें उपलब्ध हैं. 5 नई मेडिकल कॉलेज के गठन होने के बाद एमबीबीएस की सीटें में बढ़ोतरी होगी. सीटों की संख्या 1430 से बढ़कर 1680 हो जाएगी. वहीं राज्य में मेडिकल कॉलेज की संख्या भी 10 से बढ़कर 15 हो जाएगी.
यहां तक पहुंचा कॉलेज का काम
बता दें कि प्रदेश में निर्माण हो रहे कॉलेज का काम चालू है. मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण का काम शुरू हो चुका है. सीजी पीएससी के जरिए 125 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती की जा रही है. कॉलेज में फैक्लटी की नियुक्ती का काम भी चल रहा है. सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि ये पहल न केवल भविष्य के चिकित्सकों को तैयार करेगी, बल्कि प्रदेश के हर क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, साथ ही साथ स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता भी सुदृढ़ होगी. 5 नए मेडिकल कॉलेजों के अलावा राज्य में 12 नए सरकारी नर्सिंग कॉलेजों को भी जल्द शुरू किया जाएगा.
